Home » राजस्थान » जल संसाधन मंत्री शुक्रवार को जल संसाधन सूचना पोर्टल का करेंगे लोकार्पण

जल संसाधन मंत्री शुक्रवार को जल संसाधन सूचना पोर्टल का करेंगे लोकार्पण

जयपुर,14 मार्च। जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत शुक्रवार, 15 मार्च को जयपुर स्थित सिंचाई भवन में राज्य जल संसाधन प्रणाली डैशबोर्ड का लोकार्पण करेगे। यह पोर्टल भारत सरकार की राष्ट्रीय जल विज्ञान परियोजना (एन.एच.पी.) के अंतर्गत जल संसाधन एवं भूजल विभाग राजस्थान द्वारा निर्मित किया गया है।

श्री रावत ने बताया कि इस पोर्टल का उद्देश्य देश-प्रदेश के जल संसाधनों का सतत व बेहतर प्रबंधन करना है। जल संसाधन सूचना पोर्टल द्वारा जल संसाधन सम्बंधित आंकड़ों को पब्लिक डोमेन में उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसकी सहायता से कृषकों को पानी की उपलब्धता की सही जानकारी समय पर मिल पायेगी जिससे वे सही समय पर उचित निर्णय ले पायेंगे।

जल संसाधन मंत्री ने कहा कि उक्त प्रणाली से विभिन्न बांधो, भूजल, तापमान, वर्षा, जल भराव आदि का रियल टाइम डेटा उपलब्ध होगा एवं पुराने रिकॉर्ड भी कुछ समय बाद पोर्टल पर उपलब्ध होंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश