Home » राजस्थान » अजमेर में साबरमती आगरा एक्सप्रेस के चार डब्बे व इंजन उत्तरा पटरी से ।। नहीं हुई कोई जनहानि,यात्रियों को आई मामूली चोट

अजमेर में साबरमती आगरा एक्सप्रेस के चार डब्बे व इंजन उत्तरा पटरी से ।। नहीं हुई कोई जनहानि,यात्रियों को आई मामूली चोट

अजमेर में साबरमती-आगरा कैंट (ट्रेन संख्या 12548) के इंजन और 4 कोच रविवार रात करीब एक बजे पटरी से उतर गए।घटना के समय पैसेंजर गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक से धमाका हुआ तो पूरी ट्रेन में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है।खबर अजमेर से है हादसे के बाद छह ट्रेनें रद्द की गई हैं और दो का रूट बदला गया है।हादसे के कारण की अभी जानकारी सामने नहीं आई है। अजमेर के मदार में होम सिगनल के पास सुपरफास्ट साबरमती एक्सप्रेस रविवार रात एक बजकर चार मिनट पर डिरेल हुआ।इसके कारण इंजन और चार जनरल कोच पटरी से उतर गए।रेलवे ने अजमेर जंक्शन पर हेल्प डेस्क बनाया है।हेल्पलाइन नंबर 0145-2429642 जारी किया गया है।ट्रेन अहमदाबाद के साबरमती से राइट टाइम निकली थी।संभवत: मालगाड़ी से कुछ हुआ है।लेकिन अभी कारण सामने नहीं आया है।जिस ट्रैक पर एक्सप्रेस ट्रेन डिरेल हुई है,बगल के ट्रैक पर मालगाड़ी थी।यात्रियों को अजमेर रेलवे स्टेशन भेजा गया है।इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर पश्चिम रेलवे कैप्टन शशिकिरण ने बताया- ट्रैक रेस्टोरेशन का काम किया जा रहा है।डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11