Poola Jada
Home » राजस्थान » लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 2 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 2 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

जयपुर: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. पहले दिन 2 प्रत्याशियों ने नामांकन किया.जयपुर और जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र लिए एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन भरा.

जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए शशांक ने निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना नामांकन भरा तो वहीं जयपुर ग्रामीण सीट के लिए राइट टू रिकॉल पार्टी के प्रत्याशी आदित्य प्रकाश शर्मा ने अपना नामांकन भरा.

बता दें कि 23 मार्च, 24 मार्च और 25 मार्च को राजकीय अवकाश के चलते नामांकन नहीं होंगे. 27 मार्च तक नामांकन किए जा सकते हैं. 28 मार्च 2024 को नामांकन की समीक्षा होगी. वहीं, 30 मार्च 2024 तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा और 04 जून को मतगणना होगी.

गौरतलब है कि पहले चरण में राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, मध्य प्रदेश की 6, तमिलनाडु की 29, उत्तराखंड की 5, असम की 5, महाराष्ट्र की 5, बिहार की 4, पश्चिम बंगाल की 3, अरुणाचल प्रदेश की 2, मणिपुर की 2, मेघालय की 2, छत्तीसगढ़ की 1, मिजोरम की 1, नागालैंड की 1, सिक्किम की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की 1, जम्मू-कश्मीर की 1, लक्षद्वीप की 1, पुदुचेरी 1 सीट पर मतदान होगा.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान