Home » राजस्थान » लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा के मैराथन दौरे, आज रहेंगे कोटा और भरतपुर दौरे पर

लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा के मैराथन दौरे, आज रहेंगे कोटा और भरतपुर दौरे पर

जयपुर: लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा के मैराथन दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज कोटा और भरतपुर दौरे पर रहेंगे. सीएम भजनलाल सुबह 10 बजे जयपुर से कोटा के लिए रवाना होंगे. सुबह 11 कोटा के जवाहर नगर, एलन सत्यार्थ में बैठक लेंगे.

कोटा लोकसभा क्लस्टर कार्यकर्ताओं और कोर कमेटी की बैठक लेंगे. कोटा,भीलवाड़ा और बारां-झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे. दोपहर 1:25 बजे सीएम भजनलाल कोटा से भरतपुर के लिए रवाना होंगे. दोपहर 2:50 बजे भरतपुर के सेंचुरी ग्रीन रिसोर्ट में बैठक लेंगे.

भरतपुर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं-बीजेपी नेताओं की बैठक लेंगे. भरतपुर, करौली-धौलपुर, टोंक-सवाईमाधोपुर की क्लस्टर-कोर कमेटी की बैठक लेंगे. अपराह्न 4:45 बजे सीएम भजनलाल शर्मा जयपुर के लिए रवाना होंगे. शाम 5:45 बजे माहेश्वरी पब्लिक स्कूल जवाहर नगर में बैठक लेंगे. जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, दौसा लोकसभा सीट को लेकर बैठक लेंगे. बीजेपी के क्लस्टर कार्यकर्ताओं और बीजेपी कोर कमेटी की बैठक लेंगे.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान