Home » राजस्थान » पिता को पीट-पीटकर मार डाला, घर में दफनाया शव:भाइयों से बोला – झगड़ा कर रहे थे, इसलिए कर दी हत्या

पिता को पीट-पीटकर मार डाला, घर में दफनाया शव:भाइयों से बोला – झगड़ा कर रहे थे, इसलिए कर दी हत्या

कहासुनी से नाराज एक युवक ने अपने बुजुर्ग पिता को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद शव को घर में ही गड्‌ढा खोदकर गाड़ दिया। बुजुर्ग के दो दिन तक दिखाई नहीं देने पर युवक के भाइयों ने पूछा तो उसने कहा कि मैंने उनकी हत्या कर दी है और शव को घर में ही दफना दिया है। भाइयों ने गड्ढे की खुदाई की तो पिता का शव देखकर चौंक गए। मामला डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना इलाके के बलवाड़ा सामीतेड फला गांव का है।

मजदूरी करता है छोटा भाई
डीएसपी राजकुमार राजोरा ने बताया- बलवाड़ा सामीतेड फला गांव निवासी प्रकाश बरंडा (28) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें बताया कि वह अपनी मां के साथ अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करता है। उसके पिता राजेंग बरंडा (60) उसके बड़े भाई चुन्नीलाल (30) के साथ अलग घर में रहते थे। चुन्नीलाल मजदूरी और खेती करता है। 18 मार्च के बाद से किसी ने पिता राजेंग को नहीं देखा था। इसपर उसके भाई पप्पू (35) और दिनेश (33) ने फोन पर उसे बताया कि पिता जी दिखाई नहीं दे रहे हैं।

झगड़ा होने पर किया मर्डर
डीएसपी राजोरा ने बताया- शुक्रवार को प्रकाश अपनी मां के साथ गांव पहुंचा। बड़े भाई चुन्नीलाल के घर गया तो घर के अंदर से बदबू आ रही थी। चुन्नीलाल से पिता के बारे में पूछा तो चुन्नीलाल ने कहा कि उसका पिता राजेंग के साथ झगड़ा हो गया था, इससे क्रोध में आकर उसने पिता की हत्या कर दी।सिर पर मिले चोट के निशान
आरोपी चुन्नीलाल ने बताया कि पिता के शव को घर के अन्दर ही दफना दिया है। इस पर तीनों बेटों ने बताई जगह से मिट्टी हटाई। गड्ढे में राजेंग का शव मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
प्रकाश की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। झगड़े की असली वजह का पता नहीं चल सका है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान