पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को मध्यनजर रखते हुए जयपुर शहर में अवैध शराब माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही हेतु विशेष अभियान के तहत अति. पुलिस आयुक्त (प्रथम), कैलाश चन्द बिश्नोई के निर्देशन जयपुर शहर में अवैध नशा शराब तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु दिगंत आनन्द, पुलिस उपायुक्त (अपराध) आयुक्तालय जयपुर एवं रणवीर सिंह, अति. पुलिस उपायुक्त, संगठित अपराध, आयुक्तालय जयपुर के निकट सुपरविजन व नेतृत्व में C.S.T. आयुक्तालय जयपुर की टीम के भवानी सिंह एवं राजेश कुमार सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीमों द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं शराब की तस्करी एवं बेचने वालों के विरूद्ध आसूचना संकलन कर सूचनाओं पर पुलिस थाना मालपुरागेट, झोटवाड़ा, शिवदासपुरा, बगरु एवं मुहाना जयपुर आयुक्तालय की टीम के साथ पृथक-पृथक संयुक्त कार्यवाही करते हुए आबकारी
अधिनियम में कुल 05 प्रकरण दर्ज कर 05 आरोपितों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से अवैध देशी शराब के 536 पव्वे (लगभग 11 पेटी), अंग्रेजी शराब के 95 पव्वे, बीयर की 69 बोतल (लगभग 06 पेटी) एवं बिक्री राशि 5120 रुपए बरामद किए गए है।
गिरफ्तार आरोपितों के नाम पते:-
1. सनाम सिंह उर्फ टुनटुन पुत्र टीकाराम माली उम्र 28 साल निवासी गांव कुसमरा पुलिस थाना रैण्डर जिला जालौन उत्तरप्रदेश हाल राजू गुर्जर का मकान कालाबड फाटक के पास गोवर्धन नगर सांगानेर पुलिस थाना मालपुरागेट जिला जयपुर
2. दिनेश कुमार पुत्र मन्नालाल महावर उम्र 25 साल निवासी गेंदो की चौकी, छुट्टन का चौराहा, काली पलटन पुलिस थाना कोतवाली जिला टोक हाल मच्छी मार्केट, झोटवाड़ा पुलिस थाना झोटवाड़ा जयपुर पश्चिम। (थाना झोटवाड़ा)
3. रवि शंकर धानका पुत्र श्री गिर्राज प्रसाद धानका उम्र 23 साल जाति धानका निवासी खेड़ा जननाथपुर तहसील चाकसू, पुलिस थाना शिवदासपुरा जयपुर दक्षिण।
4. हनुमान सहाय पुत्र बीरबल गुर्जर उम्र 33 साल जाति गुर्जर निवासी जुगलपुरा अजीतगढ पुलिस थाना अजीतगढ जिला सीकर।
5. रवि मीणा पुत्र हरीराम मीणा जाति मीणा उम्र 26 साल निवासी गांव माधोगढ पुलिस थाना खेतड़ी जिला झुन्झुनू।
गठित सीएसटी :- उ.नि. पुरुषोत्तम, स.उ.नि. जुगल किशोर, हैड कानि. मोहम्मद मरगूब, कानि. भंवर लाल, रविन्द्र पाल सिंह, मंगलज, राजेन्द्र कुमार कुड़ी, रामावतार, ओमप्रकाश, मधुवन, जगदीश प्रसाद, आवेश दुबे, विकास कुमार, अजय कुमार, कानि. चालक जसवंत एवं थाना मालपुरागेट, झोटवाड़ा, शिवदासपुरा, बगरु एवं मुहाना जयपुर आयुक्तालय की टीमें।
फोटोग्राफ्स






