Home » राजस्थान » इस बार गर्मी से तपेंगे राजस्थान समेत देशभर के अधिकांश राज्य, IMD नई दिल्ली ने जारी किया अप्रैल से जून तक का फोरकास्ट

इस बार गर्मी से तपेंगे राजस्थान समेत देशभर के अधिकांश राज्य, IMD नई दिल्ली ने जारी किया अप्रैल से जून तक का फोरकास्ट

जयपुर: इस बार गर्मी से राजस्थान समेत देशभर के अधिकांश राज्य तपेंगे. IMD नई दिल्ली ने अप्रैल से जून तक का फोरकास्ट जारी किया है. जिसमें राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत मध्य और दक्षिण भारत के राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई है.

राजस्थान के पश्चिमी बेल्ट में गर्मी का सबसे ज्यादा असर रहेगा. पश्चिमी जिलों में अप्रैल में 46 डिग्री सेल्सियस तक पारा जा सकता है. जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, पाली, बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, भरतपुर, धौलपुर और करौली अप्रैल से जून तक गर्मी के रेड जोन में रहेंगे.

तो वहीं गुजरात, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक में भी तेज गर्मी पड़ेगी. तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की आशंका से कई हिस्सों को रेड जोन में रखा गया है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान