Home » राजस्थान » 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत पुलिस थाना विधायकपुरी की कार्यवाही। पुलिस थाना विधायकपुरी की पालनपुर, गुजरात में दबिश

100 दिवसीय कार्य योजना के तहत पुलिस थाना विधायकपुरी की कार्यवाही। पुलिस थाना विधायकपुरी की पालनपुर, गुजरात में दबिश

उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) दिगंत आनंद ने बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर द्वारा 100 दिवसीय कार्ययोजना में वंचित अपराधियो, स्थाई वारंटी, ईनामी अपराधी व मुकदमात में वांछित मुल्जिमान को विशेष अभियान के तहत समस्त थानाधिकारी को अधिक से अधिक अपराधियों की तलाश कर धरपकड करने हेतु निर्देशित किया गया था।

वाछिंत अपराधियो की धरपकड हेतु पुलिस उपायुक्त जयपुर (दक्षिण) दिगंत आनंद के निर्देशन में एवं अति० पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण पारस जैन के सुपरविजन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त अशोक नगर बालाराम के सुपरविजन में, शेषकरण पु०नि० थानाधिकारी थाना पुलिस थाना विधायकपुरी दक्षिण के नेतृत्व में दिनेश यादव 12035, गजराज 3065, ऋषि 11303 की टीम गठित की गई।

गठित टीम सदस्य दिनेश यादव कानि. 12035 के द्वारा आसूचना एवं साक्ष्य संकलन कर एफ.आई.आर. संख्या 301/2007 धारा 411 आईपीसी में वांछित आरोपी जाविद अयुब कराडिया पुत्र अयुब कराडिया उम्र 49 साल जाति मुस्लमान निवासी गांव बावल चूडी, पुलिस थाना छापी, जिला बनासकांठा, गुजरात को गिरफ्तार किया गया जिसे दिनांक 03.04.2024 को न्यायालय अति० मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट क्रम 16 जयपुर में पेश किया जायेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान