Poola Jada
Home » राजस्थान » भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज झालावाड़ दौरा, मोदी की गारंटी के दम पर कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज झालावाड़ दौरा, मोदी की गारंटी के दम पर कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

झालावाड़ः लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रचार प्रसार के जरिए अधिक से अधिक जनता से जुड़ने में लगी हुई है. इसी कड़ी में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज झालावाड़ दौरे पर रहेंगे. वो भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह के समर्थन में रैली करेंगे.

जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. प्रवीण शर्मा क्रिकेट मैदान में 12.15 बजे सभा आयोजित होगी. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सभा को संबोधित करेंगे. नड्डा केंद्र की योजनाएं व मोदी की गारंटी के दम पर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे. लगातार 5वीं बार झालावाड़-बारां सीट से दुष्यंत सिंह बीजेपी प्रत्याशी है. 2004 से 2019 तक लगातार 4 बार दुष्यंत सिंह जीत हासिल कर चुके है.

बता दें कि झालावाड़-बारां लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह ने कल पर्चा भरा था. झालावाड़ लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में चुनाव होना है. 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान किया जाएगा.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान