जयपुर (सुनील शर्मा) पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगंत आनंद जयपुर ने बताया कि जिला जयपुर दक्षिण में बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों को देखते हुए समस्त थानादिकारीगण को मोटरसाईकिल चोरी करने वाली गैंग पर निगरानी हेतु निर्देशित किया गया तथा पारस जैन अतरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण के मार्गदर्शन में व संजय शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त मानसरोवर के निकट सुपरविजन में पुलिस थाना मानसरोवर पर थानाधिकारी राजेन्द्र गोदारा के नेतृत्व में मदनलाल,चैनाराम,दामोदर की पुलिस टीम का गठन किया एवं जाकर वाहन चोरी करने वाली गैंग पर निगरानी जारी की गई। दिनांक 30.03.2024 परिवादी मुकेश प्रजापत ने उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 29.03.2024 को नारायण विहार शराब के ठेके के पास से मेरी मोटरसाईकिल नम्बर आरजे 47 एसडी 2679 को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।आदि रिपोर्ट पर मुकदमा नम्बर 296/2024 धारा 379 आईपीसी में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।साथ ही पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल प्रकरण haza के घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चैक की गई व सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला कि दो संदिग्ध लडके प्रकरण हाजा की घटना को अंजाम दिया गया।घटनास्थल के आस पास में सीसीटीवी कैमरों की तलाश की गई तथा घटना के संबंध में तकनीकी सहायता प्राप्त की गई।दिनांक 04.04.2024 को मुखबिर से सुचना प्राप्त हुई कि वांछित मोटरसाईकिल व लडके आतिश मार्केट में किसी काम से आए हुए है। जिस पर गठित पुलिस टीम द्वारा सादा वस्त्रों में आतिश मार्केट मानसरोवर की तरफ तलाश की गई एवं आरोपी राजूलाल मीणा एवं मुकेश मीणा को प्रकरण हाजा में चोरी गई मोटरसाईकिल नम्बर आरजे 47 एसडी 279 सहित दस्तयाब किया। तकनीकी आधार पर पुछताछ की गई तो आरोपियों द्वारा 02 अन्य मोटरसाईकिल व 01 स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया।आरोपियों को प्रकरण हाजा में गिरफतार कर अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर निम्नांकित वारदातों करना स्वीकार किया गया जिसमे पुलिस थाना मानसरोवर इलाके से मोटरसाईकिल चोरी जिसके संबंध में मुकदमा नम्बर 297/2024 दर्ज है।साथ ही पुलिस थाना मानसरोवर इलाके से एक्टीवा स्कूटी चोरी जिसके संबंध में मुकदमा नम्बर 235/2024 दर्ज है।पुलिस थाना मानसरोवर इलाके से एक मोटरसाईकिल चोरी जिसके संबंध में मुकदमा नम्बर 296/2024 दर्ज है।
साथ ही पुलिस थाना जवाहर सर्किल इलाके से एक मोटरसाईकिल चोरी जिसके संबंध में पुलिस थाना जवाहर सर्किल पर मुकदमा नम्बर 281/2024 दर्ज है।






