Home » राजस्थान » गजेन्‍द्र सिंह शेखावत बोले- जोधपुर में जल संकट के लिए पूर्ववर्ती सरकार जिम्मेदार

गजेन्‍द्र सिंह शेखावत बोले- जोधपुर में जल संकट के लिए पूर्ववर्ती सरकार जिम्मेदार

जोधपुर: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री व भाजपा प्रत्‍याशी गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने बुधवार को लूणी विधानसभा क्षेत्र में कई जनसभाएं कीं. उन्होंने जोधपुर में जल संकट के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराया. शेखावत ने कहा कि गहलोत सरकार ने अगर 2018 में सत्ता में आने के बाद लिफ्ट कैनाल के तीसरे फेज का काम शुरू कर दिया होता तो आज जोधपुर की जनता प्यासी नहीं रहती.

वहीं, खेजड़ली में केंद्रीय मंत्री शेखावत ट्रैक्टर चलाकर अमृता देवी की शहीद स्थली पहुंचे. उन्होंने अमृता देवी जी को याद किया और यहां गुरु जंबेश्वर मंदिर में दर्शन किए.अपने संबोधनों में शेखावत ने कहा कि गहलोत सरकार ने समय पर लिफ्ट कैनाल के तीसरे फेज का काम नहीं किया, लेकिन मोदी सरकार ने जोधपुर में जल संकट को देखते हुए चार झीलें बनाने का काम शुरू किया है, जिसके लिए 1400 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं. अगले छह माह में इन झीलों का काम पूरा हो जाएगा. शेखावत ने कहा कि गहलोत सरकार ने अगर 2018 में सत्ता में आने के बाद लिफ्ट कैनाल के तीसरे फेज का काम शुरू कर दिया होता तो आज जोधपुर की जनता प्यासी नहीं रहती. जोधपुर में एक भी घर ऐसा नहीं होता, जिसमें सुबह-शाम पानी नहीं आता.

शेखावत ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 के अपने घोषणा पत्र में कहा था कि हम सत्ता में आते ही लिफ्ट कैनाल के तीसरे फेज का काम शुरू करेंगे, लेकिन 2023 चुनाव से थोड़ा पहले टेंडर किए. अगर यही काम 2018-19 में किया होता तो आज जोधपुर में पानी का संकट नहीं होता. उन्होंने कहा कि यह काम राज्य सरकार का था, पाप उन्होंने किया, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी इसे मेरे माथे पर डालने की चेष्टा कर रहे हैं.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान