महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयन्ती के अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आज अजमेर क्लब सर्किल स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने गरीबों एवं पिछड़ों के सामाजिक तथा आर्थिक उत्थान के लिये जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने समाज को आगे बढ़ाने के लिये शिक्षा का मूलमंत्र दिया, जिससे कमजोर, वंचित एवं पिछड़े वर्ग के लोग भी विकास की मुख्यधारा से जुड़कर अपनी सहभागिता निभा सकें।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एव राजस्थान के सह प्रभारी चिरंजीवी राव ने कहा कि महात्मा फुले ने छूआछूत, जातिप्रथा एवं पर्दाप्रथा जैसी कुरीतियों के विरूद्ध संगठित एवं शिक्षित समाज की स्थापना की अभिनव पहल की थी। हम समाज से कुरीतियों को दूर करने एवं अशिक्षा के अंधियारे को मिटाते हुए एक विकसित एवं समृद्धशाली राष्ट्र का निर्माण करने में सहभागिता निभायें। अजमेर लोक सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी ने कहा कि हम सबका यह दायित्व है कि महापुरूषों के जीवन संदेश का अधिक से अधिक प्रसार करे और समाज में ऐसा माहौल बनाए कि कोई भी बच्चा अच्छी शिक्षा से वंचित न रहे।
महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल ने गरीबों एवं पिछड़े के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाले फुले दंपत्ति को केंद्र सरकार से पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित करने की मांग की।
इस अवसर पर कांग्रेस ओबीसी विभाग के राजस्थान प्रभारी भरत सिंह, पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती, महेंद्र सिंह रलावता, द्रोपती कोली, महेश चौहान, सुनील लारा, जय शकर चौधरी, शैलेंद्र अग्रवाल, हितेश्वरी टाक, सागर मीणा, बाल मुकुन्द टाक, हेमराज सिसोदिया, सुनीता चौहान, बीना टाक, नरेंद्र तुनवाल, बालमुकुंद टाक, गणेश चौहान, आशा तुनवाल, अशोक सुकरिया, हेमराज खारोलिया, राकेश चौहान, राजीव कच्छावा, मुकेश सबलानिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।






