पुलिस उपायुक्त जिला जयपुर पश्चिम, अमित कुमार, आईपीएस ने बताया कि जयपुर शहर में अवैध नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु पुलिस आयुक्त, जयपुर के निर्देशानुसार जिला जयपुर पश्चिम की डीएसटी टीम पश्चिम व सभी थानादिकारियों को अवैध नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया था।
गठित टीम अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की गंम्भीरता को देखते हुए मादक पदार्थ तस्करों पर कड़ी निगरानी रखने व गिरफ्तार करने के लिए नीरज पाठक, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जयपुर पश्चिम एवं सुरेन्द्र सिंह राणावत, सहायक पुलिस आयुक्त, वृत्त झोटवाड़ा, जिला जयपुर पश्चिम के निकट सुपरविजन मे डीएसटी टीम प्रभारी जयपुर पश्चिम गणेश कुमार सैनी, पु.नि व सुनिल कुमार जांगिड पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना मुरलीपुरा, जिला जयपुर पश्चिम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
जिस पर गठित टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध आसूचना एकत्रित की गई तथा डीएसटी जयपुर पश्चिम में पदस्थापित कार्मिक को दिनांक 10.04.2024 को सूचना प्राप्त हुई कि “गांधी बाल स्कूल विजयबाड़ी पथ नंबर 07. मुरलीपुरा के पास नरेश गुर्जर मादक पदार्थ स्मैक की सप्लाइ करने आने वाला है” जिस पर थानाधिकारी पुलिस थाना मुरलीपुरा जयपुर पश्चिम मय टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए के गांधी बाल स्कूल विजयबाड़ी, मुरलीपुरा के पास निगरानी रखी गई तत्पश्चात स्कूल बस व स्कूल की दीवार के बीच में खडे व्यक्ति नरेश गुर्जर पुत्र हरिकिशन गुर्जर, उम्र 32 साल, निवासी गांव खेडली बासला, पुलिस थाना अटरू, जिला बांरा, राज. व पवन चारण पुत्र पृथ्वी दान चारण, जाति चारण, उम्र 34 साल, निवासी 31जी चुनावड, पुलिस थाना चुनावड, जिला श्रीगंगानगर, हाल ननिहाल गांव चक रामनगर, पुलिस थाना सिटी मुक्तसर, जिला मुक्तसर, पंजाब हाल किरायेदार मकान नंबर 341 विजयबाडी, खाटूश्याम मन्दिर के सामने, थाना मुरलीपुरा, जयपुर पश्चिम को डिटेन किया गया एवं नरेश गुर्जर के कब्जे से 70.07 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक व दुसरे आरोपी पवन चारण पुत्र पृथ्वी दान चारण के कब्जे से 25.06 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद कर तस्करो को गिरफ्तार किया गया। बाद कार्यवाही पुलिस थाना मुरलीपुरा जयपुर पश्चिमी पर अभियोग संख्या 224/24 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना झोटवाड़ा जयपुर पश्चिम के द्वारा किया जा रहा है।
• गिरफ्तार मादक पदार्थ तस्करों से पुछताछ में खुलासा हुआ कि नरेश गुर्जर व पवन चारण दोनों दोस्त है तथा पवन चारण गत दिनों अटरू जिला बारां में रहकर आया था जिसने अपने दोस्त नरेश गुर्जर को जयपुर में माल लेकर आने व जयपुर में अच्छे मुनाफे में बिकवाने हेतु तैयार किया गया।
• गिरफ्तार अभियुक्त पवन चारण जो स्वयं क्रिकेट मैच में सट्टा लगाता है जिसके नुकसान होने पर उसकी भरपाई करने हेतु एवं और सट्टा लगाने के लिए मादक पदार्थ का बेचना करना स्वीकार किया है।
• गिरफ्तार अभियुक्त नरेश गुर्जर ने उक्त मादक पदार्थ स्मैक अटरू जिला
1 नरेश गुर्जर पुत्र श्री हरिकिशन गुर्जर उम्र 32 साल, निवासी गांव खेडली बांसला, पुलिस थाना अटरू, जिला बांरा राज।
2. पवन चारण पुत्र पृथ्वी दान चारण जाति चारण उम्र 34 साल निवासी 31जी चुनावड पुलिस थाना चुनावड, जिला श्रीगंगानगर, हाल ननिहाल गांव चक रामनगर, पुलिस थाना सिटी मुक्तसर, जिला मुक्तसर, पंजाब हाल किरायेदार मकान नंबर 341, विजयबाडी, खाटूश्याम मन्दिर के सामने, थाना मुरलीपुरा, जयपुर पश्चिम।






