Home » राजस्थान » डूंगरपुर में 2 ट्रोले आपस में भिड़े, एक युवक की हुई मौत, दो घायलों को पहुंचाया अस्पताल

डूंगरपुर में 2 ट्रोले आपस में भिड़े, एक युवक की हुई मौत, दो घायलों को पहुंचाया अस्पताल

डूंगरपुर: डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 48 पर बरोठी गांव में 2 ट्रोले आपस में भिड़ गए. हादसे में ट्रोला चालक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा निवासी प्रेमराज पुत्र छोटू लाल माली हिम्मतनगर से ट्रोले में लाल मिट्टी भरकर उदयपुर की और जा रहा था.

बरोठी गांव में होटल जय भवानी के सामने उदयपुर की ओर से मार्बल लेकर आ रहा ट्रोला डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में घुसकर प्रेमराज के ट्रोले में घूस गया. हादसा इतना भयानक था कि प्रेमराज की दर्दनाक मौत हो गई और उसका शव ट्रोले के पिचक चुके केबिन में फस गया. मौके पर जमा भीड़ ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर थानाधिकारी कैलाश सोनी मौके पर पहुंचे और क्रेन और जेसीबी की मदद से दोनो ट्रोले अलग किए.

करीब दो घंटे की मशकत के बाद केबिन में फंसे प्रेमराज के शव को बाहर निकाला जा सका. पुलिस ने शव को डूंगरपुर मोर्चरी में शिफ्ट किया है और परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कारवाई हो सकेगी. इधर मार्बल वाले ट्रोले के चालक बारापाल निवासी भेरूलाल और क्लीनर रमेश को इलाज के लिए बिछीवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालात गंभीर होने से दोनों को डूंगरपुर रैफर किया गया है, जहां जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान