Home » राजस्थान » आगजनी से बालोतरा सब्जी मंडी हुई खाक, करोड़ों रुपयों का हुआ नुकसान

आगजनी से बालोतरा सब्जी मंडी हुई खाक, करोड़ों रुपयों का हुआ नुकसान

बालोतरा: बालोतरा शहर की सबसे बड़ी सब्जी मंडी में देर रात आग लगने से पूरी मंडी जल गई. मण्डी में आगजनी से व्यापारियो को करोड़ो का नुकसान पहुंचा है. रात करीब 1 बजे लगी आग ने तेज हवा के चलते पूरी मंडी को अपनी आगोश में ले लिया.

आगजनी से मंडी में 50 से अधिक दुकानें जल गई साथ ही 7 वाहन भी जल गए और 1 दुकान से गैस टंकी भी फट गई. दुकानों के आगे टीनशेड व प्लास्टिक होने से आग तेजी से फैलती चली गई. अग्निशमन केंद्र पर सूचना दी गई लेकिन तिलवाड़ा मेले के चलते नजदीक में दमकल नही थी फिर तिलवाड़ा मेले से एक दमकल मौके पर पहुंची.

उसके बाद रिफाइनरी और नागाना MPT की दमकलों ने 40 से ज्यादा चक्कर काट कर सुबह करीब 4 बजे आग पर काबू पाया गया. इस दौरान बालोतरा SDM राजेश विश्नोई, पचपदरा DSP दशरथ सिंह, सीआई ओमप्रकाश गोदारा, SHO चन्द्रसिंह सहित जाब्ता मौके पर रहा. विधायक अरुण चौधरी, पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने भी घटना स्थल का जायजा लिया.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान