Home » राजस्थान » अजमेर के 3 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 6 घंटे बाद भी नहीं पाया गया काबू

अजमेर के 3 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 6 घंटे बाद भी नहीं पाया गया काबू

अजमेरः अजमेर के विमला मार्केट में 3 मंजिला इमारत में भीषण आग लगी है. बिल्डिंग में आग इतनी ज्यादा फैल गई है. कि बीते 6 घंटे बाद भी आग पर नहीं काबू पाया गया है. मौके पर SDRF और NDRF के फायर फाइटर्स भी बुलाए गए.

जोधपुर दौरे पर गए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी मामले में संज्ञान लेते हुए फोन पर बात की और कलेक्टर, एसपी से बात कर हालत काबू में करने के निर्देश दिए है. मौके पर SDRF और NDRF के फायर फाइटर्स भी बुलाए गए है. भीषण आग के चलते इमारत के आसपास के लोगों को भारी परेशानी हो रही है.

रेंज आईजी लता मनोज कुमार भी मौके पर पहुंची है. उन्होंने कहा कि प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है. इमारत में सिंथेटिक कपड़े का गोदाम होने से आग फैल रही है. नगर निगम की दमकल के अलावा अन्य एजेंसियों से भी फायर ब्रिगेड मंगाई गई है. जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा. घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान