Home » राजस्थान » पुलिस आयुक्त ने उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पांच पुलिसकर्मियों को दिया “कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ” का अवार्ड

पुलिस आयुक्त ने उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पांच पुलिसकर्मियों को दिया “कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ” का अवार्ड

जयपुर(सुनील शर्मा) जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने अभिनव पहल की शुरूवात करते हये पुलिस आयुक्तालय के सभी जिलों एवं यातायात में उत्कृष्ट,सराहनीय,मेहनत, लगन एवं समर्पण से कार्य करने वाले पांच पुलिसकर्मियों को “कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ” का अवार्ड शुक्रवार को पुलिस आयुक्तालय में दिया गया।

पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय में कार्यरत् पुलिसकर्मियों का मनोबल बढाने एवं अधिक रूचि से राजकार्य करने की प्ररेणा जागृत करने के लिए पुलिस आयुक्तालय के सभी जिलें एवं यातायात के अच्छे कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों में से प्रत्येक माह एक-एक कानिस्टेबल का चयन कर उन्हें कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ का पुरस्कार देने की शुरूआत की गयी है। साथ ही उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार प्रतिमाह सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को दिया जायेगा, साथ ही अच्छा कार्य करने वाले कार्मिक को यह पुरस्कार एक से अधिक बार भी दिया जा सकेगा।

आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि पुलिस का ध्येय वाक्य आमजन में विश्वास-अपराधियों में भय की भावना जनता में साकार हो इसके लिए जयपुर पुलिस लगातार प्रयासरत् है।इस दौरान उन्होंने बताया कि कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ पुरस्कार से पुलिसकर्मियों के मनोबल में बढोतरी के साथ-साथ पुलिसकर्मी बेहतर व सराहनीय कार्य करने के प्रेरित होंगे।

आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि मार्च माह 2024 के कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ का पुरस्कार इरफान अली कांस्टेबल पुलिस थाना ज्योतिनगर के द्वारा कानून व्यवस्था, आईपीएल मैच व वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान लोगों के साथ अच्छा व्यवहार एवं सहनशीलता से कार्य करने के लिए,देवेन्द्र कुमार कानि पुलिस थाना वैशालीनगर के द्वारा मार्च माह में 26 स्थाई वारंटीयों का निस्तारण एवं सराहनीय कार्य करने के लिए,नीरज कानि डीएसटी जिला पूर्व के द्वारा आसूचना संकलन कर आबकारी व एनडीपीएस अधिनियम के तहत कई सराहनीय कार्यवाही की गयी।कुलदीप यादव कानि पुलिस थाना भट्टाबस्ती के द्वारा अज्ञात मुल्जिमों की गिरफ्तारी व भट्टबस्ती क्षेत्र में मंदिर परिसर में हाल ही में मीट के टुकड़े फेंकने वाले आरोपियों की शिनाख्त करवाने में अहम भुमिका रही एवं विकास कुमार कानि यातायात शाखा पूर्व के द्वारा यातायात के सुगम संचालन एवं वीवीआईपी,वीआईपी रूट लाईनिंग एवं ड्यूटी के दौरान बुजुर्गों की सेवा करते हुये मानवता का भी का परिचय देते हुये कार्य करने के लिए प्रमाण पत्र,स्मृति चिन्ह एवं नगद पुरस्कार देकर समानित किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम कैलाश चन्द विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात एवं प्रशासन प्रीति चन्द्रा,अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वितीय कुंवर राष्ट्रदीप,पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार,उत्तर राशि डोगरा उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान