जयपुर, कवेंद्र सागर IPS पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व ने बताया कि … राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही 100 दिवसीय कार्य-योजना अभियान के तहत वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतू पुलिस आयुक्त जयपुर महानगर द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत कार्यवाही हेतू समस्त थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया। पुलिस थाना रामनगरिया से वांछित चल रहे अपराधियों की धरपकड हेतू अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व आशाराम चौधरी RPS के निर्देशन, विनोद कुमार शर्मा RPS सहायक पुलिस आयुक्त, सांगानेर जयपुर पूर्व के सुपरविजन व अरूण कुमार थानाधिकारी पुलिस थाना रामनगरिया जयपुर पूर्व के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
पैण्डिग प्रकरणों में वांछित आरोपियों की तलाश व धरपकड़ हेतू विशेष टीम द्वारा आसूचना संकलन कर वांछित आरोपियों के रिहायशी पतों तथा संभावित स्थानों पर दबीश दी गई। विशेष टीम ने मैनुअल पुलिसिंग करते हुए पुलिस थाना प्रतापनगर के प्रकरण संख्या 231/2024 धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट में फरार चल रहे मुल्जिम तुलसीराम जाट को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
आरोपी मुल्जिम का विवरणः- तुलसीराम पुत्र जगदीश प्रसाद उम्र 32 साल निवासी ग्राम दोसरा पुलिस थाना माधोराजपुरा, जयपुर






