Home » राजस्थान » चूरू में पुरानी रंजिश को लेकर 16 वर्षीय किशोर की पीट-पीट कर हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र समेत 3 लोगों ने की मारपीट

चूरू में पुरानी रंजिश को लेकर 16 वर्षीय किशोर की पीट-पीट कर हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र समेत 3 लोगों ने की मारपीट

चूरू: राजस्थान के चूरू जिले की शेखावत कॉलोनी में देर रात एक 16 वर्षीय किशोर की पीट पीट कर हत्या कर दी गई. शुक्रवार रात करीब 10 बजे 16 वर्षीय अशरफ उर्फ चाइनीज घर के पास में ही रिचार्ज करवाने के लिए गया हुआ था. इसी दौरान पड़ोस के ही 2 भाई और उनके पिता ने मिलकर पुरानी रंजिश को लेकर अशरफ के साथ मारपीट की.अशरफ को गंभीर अवस्था में चूरू के डीबी अस्पताल में पहुंचाया गया.

जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में 16 वर्षीय मृतक अशरफ के दादा शकूर ने चुरु कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसके मोहल्ले में रहने वाले असलम व उसका भाई जावेद एवं उसका पिता कासम मेरे पोते को जान से मारने की धमकियां देते थे. कल रात उन्होंने अशरफ पर जानलेवा हमला कर दिया. जिससे अशरफ की मौत हो गई.

अशरफ का पिता मो. शरीफ विदेश में काम करता है. वही अशरफ के शव को डीबी चिकित्सालय की मोर्च में रखवाया गया, जहां पर मेडिकल बोर्ड के द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है. पुलिस ने दोनों भाई और पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं पुलिस ने तीनों आरोपियों को राउंडअप कर लिया है और तीनों से पूछताछ जारी है. मृतक अशरफ तीन बहिनों में बड़ा और इकलौता भाई था.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान