Home » राजस्थान » अखिलेश और राहुल गांधी के प्रति कोई दुश्मनी नहीं, जयंत चौधरी बोले- हम किसानों के साथ

अखिलेश और राहुल गांधी के प्रति कोई दुश्मनी नहीं, जयंत चौधरी बोले- हम किसानों के साथ

बीकानेरः बीकानेर में भाजपा के किसान सम्मेलन में शामिल होने RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह चौधरी श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे. जहां उन्होंने मीडिया से कहा कि किसान की आवाज़ उठाते रहे हैं. भाजपा सरकार ने किसानों का सम्मान किया है. चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया गया. अखिलेश और राहुल गांधी के प्रति कोई दुश्मनी नहीं है.

हम किसानों के साथ है. राजस्थान में भी किसानों के लिए भाजपा के साथ आएं है. मोदी सरकार ने किसानों को जो सम्मान देने का काम किया है. किसानों के हितैषी चौधरी साहब को भारत रत्न देने का काम किया है.

ये हर एक किसान का सम्मान है. उसके बाद मुझे नहीं लगता कि मुझे सीटों पर कोई कम ज़्यादा की बात करनी चाहिए थी. अर्जुन मेघवाल देश के कानून मंत्री हैं लेकिन ये काफी सहज और सरल हैं. आपका मन तो हमें समझ आ गया है आप इन्हें जीताकर दिल्ली भेजिए.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान