Home » राजस्थान » बाबा साहब के संविधान और अधिक मजबूत करने का लक्ष्य लेकर चले: हनुमान बेनीवाल

बाबा साहब के संविधान और अधिक मजबूत करने का लक्ष्य लेकर चले: हनुमान बेनीवाल

नागौर/जयपुर (सुनील शर्मा) नागौर संसदीय क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी व कांग्रेस पार्टी ने संयुक्त रूप से संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती को मनाया,इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल ने जहां जन -संपर्क कार्यक्रमो के दौरान पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी के साथ नावां विधानसभा के ग्राम मिंडा में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया वहीं पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल ने जिला मुख्यालय नागौर और पिंपासर में बाबा साहब की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए वहीं पूर्व विधायक इंदिरा देवी बावरी,आरएलपी नेता सीताराम नायक ने नागौर संसदीय क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर बाबा साहब की जयंती मनाई।

*यह कहा बेनीवाल ने*

नागौर लोक सभा से इंडिया गठबंधन के लोकप्रिय उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल ने कहा विकास के मुद्दो को लेकर हम जनता के मध्य है और लोकतंत्र में आस्था की बात करते है लेकिन भाजपा उम्मीदवार ज्योति मिर्धा बाबा साहब के संविधान बदलवाने की बात कर रही है इसलिए हमे सोच समझकर मतदान करने की जरूरत है।

*यह कहा महेंद्र चौधरी ने*

राजस्थान विधानसभा के पूर्व उप मुख्य सचेतक व पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी ने कहा देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए आरएलपी का कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन हुआ इसलिए सभी को एक होकर हनुमान बेनीवाल को भारी मतों से जिताने की जरूरत है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान