Home » राजस्थान » अलवर में प्रियंका गांधी का मेगा रोड शो, हजारों की संख्या में उमड़ा लोगों का हुजूम

अलवर में प्रियंका गांधी का मेगा रोड शो, हजारों की संख्या में उमड़ा लोगों का हुजूम

अलवर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव के समर्थन में रोड शो किया. इस रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी एक खुली छत वाले वाहन में सवार हुईं.

इस दौरान उनके साथ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, भंवर जितेंद्र सिंह और अलवर से कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव रहे. सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों ने कांग्रेस नेताओं का जमकर अभिवादन किया. और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में जमकर नारे लगाए.

बता दें कि राजस्थान में पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होना है. 17 अप्रैल को चुनाव प्रचार थम जाएगा. ऐसे में कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेता अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जोर-शोर से चुनावी प्रचार कर रह हैं.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान