Home » राजस्थान » संसदीय क्षेत्र में सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार को जीताना जरूरी:कैलाश चौधरी

संसदीय क्षेत्र में सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार को जीताना जरूरी:कैलाश चौधरी

बाड़मेर/जयपुर(सुनील शर्मा) केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं बाड़मेर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी शुक्रवार को संसदीय क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क के तहत शिव विधानसभा के विभिन्न स्थानों के दौरे पर रहे। भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने शिव मुख्यालय पर स्थित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार को जिताने के लिए भाजपा के पक्ष में मध्य एवं समर्थन की अपील की।

लोकसभा संयोजक खंगार सिंह सोढ़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल, डॉ जालम सिंह रावलोत,वीरम सिंह सोढ़ा,जिला महामंत्री देवीलाल कुमावत,बीजेपी एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष विरमाराम मेघवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि,भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन साथ में रहे।

भाजपा लोकसभा मीडिया प्रभारी रमेश सिंह इंदा ने बताया कि शिव विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क के तहत केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने शिव,गडरा रोड,रामसर,खड़ीन एवं बीजराड़ में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित किया।वहीं रास्ते में जगह जगह पर भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी का स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया।गागरिया से रामसर तक भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने सैकड़ो ट्रैक्टरों एवं गाड़ियों के काफिले के साथ रोड शो निकला।कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने रोड शो पर फुल बरसाकर स्वागत किया।

चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी ने कहा कि आप सबके आशीर्वाद से 3 महीने पहले राज्य में भाजपा की सरकार बन चुकी है वहीं केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनना तय है।ऐसे में हम सभी क्षेत्रवासियों को राष्ट्रहित में समझदारी का परिचय देते हुए हमारे सीमावर्ती इलाके में सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा को मत एवं समर्थन देना है।खंगारसिह सोढ़ा ने कहा कि पिछले 10 साल में मोदी सरकार के कार्यकाल में देश चौमुखी विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।कांग्रेस के 60 सालों पर मोदी सरकार के 10 साल भारी है।स्वरूप सिंह खारा ने कहा कि विकास के सिलसिले को बनाए रखने के लिए केंद्र में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार को जितना आवश्यक है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान