Home » राजस्थान » पीएम मोदी की जालोर में जनसभा:महिलाएं नाचती-गाती सभास्थल पर पहुंचीं; भाजपा के लुंबाराम चौधरी की वैभव गहलोत से टक्कर

पीएम मोदी की जालोर में जनसभा:महिलाएं नाचती-गाती सभास्थल पर पहुंचीं; भाजपा के लुंबाराम चौधरी की वैभव गहलोत से टक्कर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भीनमाल (जालोर) में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। जालोर लोकसभा सीट से लुंबाराम चौधरी भाजपा प्रत्याशी हैं। उनके सामने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत कांग्रेस उम्मीदवार हैं। 72 जिनालय के सामने स्थित ग्राउंड पर जनसभा हो रही है। मोदी बोले- मीटिंग में अध्यादेश को फाड़कर फेंक देते हैं
आप कल्पना करिए कि कैबिनेट ने जो निर्णय पास किया हो, देश की संवैधानिक संस्था ने जो निर्णय पास किया हो, उसको उनकी पार्टी के ही एक नेता भरे मीडिया की मीटिंग बुलाकर बड़े रौब से उस अध्यादेश को फाड़कर फेंक देते हैं। क्या ऐसी दुर्बल अवस्था देश को मजबूत बना सकती है क्या

मोदी ने कहा- कांग्रेस सरकार रिमोट कंट्रोल से चलती थी
पहले चरण के मतदान में आधे राजस्थान ने कांग्रेस को बराबर की सजा दी है, उनको बराबर का सबक सिखाया है। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत राजस्थान ये जानता है कि कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत बना ही नहीं सकती। देश को ऐसी कांग्रेस सरकार नहीं चाहिए।

देश में 2014 से पहले के हालात वापस नहीं होने चाहिए। हर कोई कांग्रेस की कमजोर सरकार को धमकाते थे। हर कोई देश को लूटने में जुटा था। प्रधानमंत्री को तो कोई पूछता ही नहीं था। सरकार रिमोट कंट्रोल से चला करती थी।

मोदी बोले- जालोर आना, अपने घर जैसा
मोदी बोले- जालोर आना, हम गुजरात वालों को लगता है, अपने घर गए हैं। पार्टी संगठन का काम करता था तब भी और गुजरात में सीएम था तब भी अनेक बार आप सबके बीच आने का मुझे अवसर मिला है। कई परिवारों से भी मेरा परिचय रहा है।

आपने हर बार भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है तो इस बार भी जालोर-सिरोही यही कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान