Home » जयपुर » क्राइम » पुलिस थाना वैशाली नगर जिला (पश्चिम) की बडी कार्यवाही

पुलिस थाना वैशाली नगर जिला (पश्चिम) की बडी कार्यवाही

आरोपी ने अपनी ही गाडी की चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाकर धोखेबाजी से इंश्योरेन्स उठाने का रचा था षडयन्त्र

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशान्त किरण ने बताया कि ईलाका थाना वैशाली नगर जयपुर में चोरी डकैती व अन्य वारदातों को मध्यनजर रखते हुये अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता के निर्देशन में व सहायक पुलिस आयुक्त वैशाली नगर अनिल कुमार शर्मा के सुपर विजन व थानाधिकारी आरती सिंह तंवर के नेतृत्त्व में उक्त चोरी डकैती व अन्य वारदातों पर अंकुश लगाने के निर्देश फरमाये गये जिस पर इलाका थाना वैशाली नगर में दिनांक 30.04.2026 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि “एक चौपहिया वाहन XUV 300 बिना नम्बरी ब्लैक कलर खातीपुरा में एक कारखाने पर कटवाने के लिये खड़ा है जो कि संदिग्ध है।” आदि सूचना पर दीपचन्द कानि. 11209 द्वारा खिरणी फाटक के पास, खातीपुरा गैराज पर जाकर लोकेन्द्र सिंह धाकड़ पुत्र श्री मोतीराम धाकड, जाति-जाट, उम्र-28 साल, निवासी प्लांट नम्बर 51. अजय विहार, शिवपुरी, थाना सांगानेर जयपुर से उक्त वाहन के बारे में गहनता से पूछताछ की तो बताया कि मैंने पुलिस थाना शिवदासपुरा जयपुर में पिछले साल माह मार्च में वाहन की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी मेरे मन में बेईमानी आ गई थी मैने अपना फायदा उठाने के लिए झूठी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मैंने जानबूझकर रोहित निवासी शाहगंज आगरा के पास खाली प्लॉट में उक्त वाहन को खडा कर दिया था। इसके बाद में पुलिस द्वारा एफ.आर. कोर्ट में पेश करने पर इन्श्योरेंस कम्पनी से 11 लाख 80 हजार रुपये इंश्योरेंश उठा लिया। मेरी गाडी पकड़ी नहीं जाये इसलिए गाडी को कटवाने के लिए खिरणी फाटक के पास खातीपुरा गैराज में हितेश पुत्र दीपचन्द, जाति कुमावत, उम-30, साल निवासी-प्लॉट न. 25 कुमावत कॉलोनी, अजमेर रोड, सोडाला, पुलिस थाना सोडाला के पास गाडी कटवाने के लिए आया था।” जिस पर थाना हाजा की गठित टीम द्वारा आरोपी लोकेन्द्र सिंह धाकड व हितेश कुमावत को मय कार बिना नम्बरी XUV 300 के थाना हाजा लाया गया। उक्त वाहन कार बिना नम्बर XUV 300 के बारे संदेह है कि उक्त वाहन चुराया हुआ है अथवा वाहन की किसी अपराध में संलिप्तता है। जिस पर थानाधिकारी  के निर्देशानुसार उक्त वाहन को धारा 106 बीएनएसएस में जरिये फर्द जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। जब्ती की नियमानुसार ई-साक्ष्य एप्प के माध्यम से विडियोग्राफी व फोटोग्राफी करवाई गई तथा संदिग्ध गैरसायलान लोकेन्द्र सिंह धाकड़ व हितेश कुमावत को धारा 128/170 बीएनएसएस में पृथक से गिरफ्तार किया गया। वाहन को सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा करवाया गया। तथा जरिये ZIPNET वाहन की डिटेल चैक की गई तो पुलिस थाना शिवदासपुरा जयपुर दक्षिण में उक्त वाहन की चोरी की एफआईआर सं० 182/2025 दर्ज करवायी हुई मिली जिस पर संबंधित थाना को सूचित किया गया।

*गिरफ्तार मुल्जिम का ब्यौराः*

1.लोकेन्द्र सिंह धाकड़ पुत्र मोतीराम धाकड़ जाति जाट उम्र 28 साल निवासी प्लांट नम्बर 51 अजय विहार शिवपुरी थाना सांगानेर जयपुर।

2.हितेश पुत्र दीपचन्द जाति कुमावत उम्र 30 साल निवासी प्लॉट न. 25 कुमावत कॉलोनी अजमेर रोड सोडाला पुलिस थाना सोडाला जयपुर।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान