Home » जयपुर » पेपर लीक पर घिरी कांग्रेस: “पहले युवाओं से विश्वासघात का जवाब दें डोटासरा” — मदन राठौड़

पेपर लीक पर घिरी कांग्रेस: “पहले युवाओं से विश्वासघात का जवाब दें डोटासरा” — मदन राठौड़

भाजपा का पलटवार: 19 से अधिक पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद करने का लगाया आरोप

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा पलटवार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के दौरान पेपर लीक और भर्ती घोटालों ने लाखों युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नसीहत देने से पहले डोटासरा को कांग्रेस शासनकाल में हुए पेपर लीक मामलों और भर्ती परीक्षाओं में फैले भ्रष्टाचार का जवाब देना चाहिए।

राठौड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 19 से अधिक पेपर लीक की घटनाओं ने प्रदेश के युवाओं का भविष्य दांव पर लगा दिया। भर्ती परीक्षाओं में माफिया तंत्र और भ्रष्टाचार के कारण लाखों अभ्यर्थियों को नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन कांग्रेस ने कभी इसकी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों, हिंसा और पत्थरबाजी की राजनीति के खिलाफ हमेशा स्पष्ट रुख रखती है, जबकि देश का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ मजबूती से खड़ा है। भाजपा युवाओं को विकसित भारत का सबसे बड़ा आधार मानते हुए उनके लिए रोजगार, कौशल विकास और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति केवल भ्रम फैलाने और समाज को बांटने तक सीमित रही है, जबकि भाजपा विकास और सुशासन के एजेंडे पर काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में हुए 73 चुनावों में भाजपा ने 63 में जीत दर्ज कर जनता का विश्वास हासिल किया है। ऐसे में कांग्रेस को 2029 की चिंता करने के बजाय अपने संगठन और जनता के बीच घटते जनाधार पर आत्ममंथन करना चाहिए।

राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति और पीएम इंटर्नशिप जैसी योजनाओं ने करोड़ों युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास के अवसर प्रदान किए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि देश और प्रदेश की जनता भविष्य में भी विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के पक्ष में भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करती रहेगी

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

रात के अंधेरे में टैक्सी चालक का कत्ल, लूटकर ले भागे कार… 24 घंटे में जयपुर पुलिस ने दबोचे दोनों कातिल

मौज-मस्ती और हाई-प्रोफाइल जिंदगी के लिए रची गई थी खूनी साजिश डीसीपी(पश्चिम) प्रशांत किरण की मॉनिटरिंग में 24 घंटे में