Home » जयपुर » क्राइम » रात के अंधेरे में टैक्सी चालक का कत्ल, लूटकर ले भागे कार… 24 घंटे में जयपुर पुलिस ने दबोचे दोनों कातिल

रात के अंधेरे में टैक्सी चालक का कत्ल, लूटकर ले भागे कार… 24 घंटे में जयपुर पुलिस ने दबोचे दोनों कातिल

मौज-मस्ती और हाई-प्रोफाइल जिंदगी के लिए रची गई थी खूनी साजिश

डीसीपी(पश्चिम) प्रशांत किरण की मॉनिटरिंग में 24 घंटे में केस का खुलासा

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। राजधानी जयपुर में टैक्सी चालक की हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदात का जयपुर पश्चिम पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। ऐशो-आराम और मौज-मस्ती की जिंदगी जीने की चाहत में दो युवकों ने पहले Uber ऐप से टैक्सी बुक की, फिर चालक को सुनसान इलाके में ले जाकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को सड़क किनारे फेंका और टैक्सी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और ऐप की बुकिंग डिटेल के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश कर दिया।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) आईपीएस प्रशांत किरण ने बताया कि 22 जुलाई को चेतन डूंगरी क्षेत्र के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पर तत्काल विशेष जांच शुरू की गई। उनके निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार गुप्ता (आरपीएस), सहायक पुलिस आयुक्त शिवकुमार भारद्वाज, हरमाड़ा थाना प्रभारी नरेन्द्र भड़ाना, जिला विशेष टीम प्रभारी गणेश सैनी तथा तकनीकी शाखा की संयुक्त टीम को जांच में लगाया गया।पुलिस के अनुसार 22 जुलाई को चेतन डूंगरी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड और विशेष जांच दल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। जांच के दौरान मृतक की पहचान 34 वर्षीय लक्षपत सिंह के रूप में हुई, जो Uber से संबद्ध मारुति सुजुकी अर्टिगा टैक्सी चलाते थे। पुलिस ने Uber से बुकिंग का रिकॉर्ड प्राप्त किया, जिसके बाद तकनीकी जांच ने आरोपियों तक पहुंचने का रास्ता खोल दिया।

*चार-पांच दिन पहले ही बना ली थी खूनी योजना*

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी कई दिनों से किसी टैक्सी चालक को लूटने की योजना बना रहे थे। एक बार उन्होंने वारदात का प्रयास भी किया, लेकिन बारिश के कारण सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने दोबारा योजना बनाई। वारदात से पहले ऑनलाइन रस्सी मंगवाई और अलग से चाकू खरीदे ताकि हत्या के बाद आसानी से वाहन लूटकर भाग सकें।

*रात दो बजे बुक की टैक्सी, फिर शुरू हुआ मौत का सफर*

21 जुलाई की रात करीब दो बजे आरोपियों ने Uber ऐप से टैक्सी बुक की। रास्ते में चालक को सुनसान स्थान पर ले जाकर पहले रस्सी से गला घोंटा और फिर चाकुओं से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को चेतन डूंगरी क्षेत्र में फेंक दिया और टैक्सी लेकर दौसा की ओर भाग निकले।

*तकनीक बनी पुलिस की सबसे बड़ी ताकत*

हत्या के बाद पुलिस ने पारंपरिक जांच के साथ डिजिटल तकनीक का सहारा लिया। Uber बुकिंग रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन, तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण ने आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर दी। पुलिस ने सुधांशु जांगिड़ (22) और सोनू बैरवा (23) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

*24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश*

जयपुर पश्चिम पुलिस की विशेष टीम ने पुलिस उपायुक्त के निर्देशन में लगातार कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझा दी। तकनीकी शाखा, हरमाड़ा थाना पुलिस और जिला विशेष टीम के समन्वित प्रयास से आरोपी कानून के शिकंजे में आ गए।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

रात के अंधेरे में टैक्सी चालक का कत्ल, लूटकर ले भागे कार… 24 घंटे में जयपुर पुलिस ने दबोचे दोनों कातिल

मौज-मस्ती और हाई-प्रोफाइल जिंदगी के लिए रची गई थी खूनी साजिश डीसीपी(पश्चिम) प्रशांत किरण की मॉनिटरिंग में 24 घंटे में