Home » राजस्थान » ऑपरेशन मुस्कान के तहत् पुलिस थाना मानसरोवर ने गुमशुदा 01 बालिका को हरियाणा तथा 01 बालिका को दिल्ली से दस्तयाब किया।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत् पुलिस थाना मानसरोवर ने गुमशुदा 01 बालिका को हरियाणा तथा 01 बालिका को दिल्ली से दस्तयाब किया।

दिगंत आनंद (आईपीएस) पुलिस उपायुक्त (दक्षिण), जयपुर ने बताया कि जिला जयपुर दक्षिण के पुलिस थाना मानसरोवर, जयपुर दक्षिण ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत् गुमशुदा 02 बालिकाओं को हरियाणा व दिल्ली से दस्तयाब किया पुलिस थाना मानसरोवर, जयपुर दक्षिण इलाके से दिनांक 12.03.2024 को बालिका के गुम होने पर मुकदमा नम्बर 239/2024 तथा दिनांक 07.04. 2024 को बालिका के गुम होने पर मुकदमा नम्बर 317/2024 दर्ज किया जाकर बालिकाओं की तलाश जारी थी।

मामला नाबालिंग बालिकाओं के गुम होने का होने के कारण मामले की गंम्भीरता को देखते हुए अविलम्ब तलाश हेतू पारस जैन (आरपीएस), अति० पुलिस उपायुक्त, जयपुर दक्षिण के नेतृत्व में संजय शर्मा (आरपीएस), सहायक पुलिस आयुक्त, मानसरोवर के निकट सुपरविजन में पुलिस थाना मानसरोवर पर थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार गोदारा पु०नि० के नेतृत्व में राजकुमार लालसिंह नवीन एवं महिला एवं साईबर सैल, जयपुर दक्षिण से तकनीकी सहायक रामसिह हैड, लोकेश हैड की टीम का गठन किया जाकर गुमशुदा बालिका की तलाश आरम्भ की गई।

पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही गठित पुलिस टीम द्वारा प्रकरण हाजा में गुमशुदा बालिकाओं की तलाश/दस्तयाब हेतु उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशन में तलाश आरम्भ की गई। गुमशुदा बालिकाएं मूल निवासी बिहार राज्य की होने के कारण बालिकाओं के संबंध में सूचना प्राप्त किया जाना कठिनाई का विषय हो गया। बालिकाओं के परिजनों / दोस्त / काम करने के स्थानों व आस पड़ौस में गहन अनुसंधान किया जाकर अनुसंधान व तकनीकी सहायता के आधार पर बालिकाओं का हरियाणा तथा दिल्ली में जाना मालुमात हुआ। गठित पुलिस टीम द्वारा तकनीकी

सहायता तथा प्रापत आ सुचना के आधार पर गुमशुदाओं का पीछा करते हुये मुकदमा नम्बर 239/2024 की गुमशुदा बालिका को बुडाखेडा, हिसार राज्य हरियाणा से दस्तयाब किया गया तथा मुकदमा नम्बर 317/2024 की गुमशुदा बालिका को बडबाडा आन्नद विहार कॉलानी पुलिस थाना बबाना, दिल्ली से दस्तयाब किया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश