Poola Jada
Home » राजस्थान » #बस्सी में ब्राह्मण समाज द्वारा निकाली परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में शोभायात्रा*

#बस्सी में ब्राह्मण समाज द्वारा निकाली परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में शोभायात्रा*

बस्सी(योगेश कुमार गुप्ता) बस्सी कस्बे में कल्याण गंज में कल्याण महाराज के मंदिर में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष में पंडितों के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके ध्वज का पूजन करके शोभायात्रा को बैंड बाजे के साथ रवाना किया।

इस शोभायात्रा में श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए परशुराम की जय जयकार लगाते हुए नजर आए यह शोभायात्रा कल्याण जी महाराज के मंदिर से रवाना हुई जो कि कस्बे के सभी मार्ग से गुजरती हुई वापस मंदिर पर पहुंची।यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया व इस शोभायात्रा में छोटे छोटे बालक द्वारा भगवान परशुराम की आकर्षक भूमिका निभाई व समाजसेवी कार्यकर्ताओं के द्वारा शोभायात्रा मैं आए श्रद्धालुओं के लिए नींबू शिकंजी शरबत चाय नाश्ता आदि की व्यवस्था की गई इसी के साथ ही शोभायात्रा में बस्सी पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात व्व्यस्था को सुचारू रूप से कराया शोभायात्रा के कार्यक्रम के बाद आरती करके सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान