जयपुर(सुनील शर्मा)* जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन में निजी खातेदारी की करीब 18 बीघा कृषि भूमि पर 02 नवीन अवैध कॉलोनियों को पूर्णतःध्वस्त किया गया।साथ ही जोन-8 में यातायात कन्ट्रोल पुलिस के साथ सामूहिक अभियान के तहत सांगानेर सर्किल से चोरड़िया पेट्रोल पम्प,मालपुरा गेट, सवाई माधोपुर टुटी पुलिया तक करीब 05 किमी.तक रोड़ सीमाओं को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

*मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा* ने बताया कि जोन-10 के क्षेत्राधिकार ईकोलोजिकल जोन में अवस्थित आगरा रोड़ ग्राम लुनियावास,बाबा बालकनाथ आश्रम के पीछे,जिला जयपुर में करीब 12 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर *‘‘द्वारकापुरी’’* के नाम सें विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी-ग्रैवल सड़कें, बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया एवं नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

साथ ही जेडीए द्वारा जोन-10 के क्षेत्राधिकार ईकोलोजिकल जोन में अवस्थित आगरा रोड़ ग्राम लुनियावास जिला जयपुर में ही करीब 06 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर *‘‘सद्धभावना नगर’’* के नाम सें विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी-ग्रैवल सड़कें, बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।उक्त कार्यवाही प्रवर्तन अधिकारी जोन-10, 14,03 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

इसी प्रकार यातायात कन्ट्रोल पुलिस के साथ सामूहिक अभियान के तहत जोन-08 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित सांगानेर सर्किल से चोरड़िया पेट्रोल पम्प,मालपुरा गेट,सवाई माधोपुर टुटी पुलिया तक करीब 05 किमी. तक अवैध रूप से कब्जा-अतिक्रमण कर करीब 120 स्थानों पर लगाये गये थडी ठेले,त्रिपाल,होर्डिग,साइन बोर्ड,टेबल कुर्सियां इत्यादि अवैध कब्जे-अतिक्रमणों को सामूहिक अभियान का आयोजन कर जोन-08 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड सीमा को अतिक्रणमण मुक्त कराया गया।उक्त कार्यवाही यातायात कन्ट्रोल पुलिस का जाप्ता तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।






