Home » राजस्थान » जयपुर में फंदा लगाकर स्टूडेंट ने किया सुसाइड:हॉस्टल के कमरे में लटका मिला, रुम पार्टनर ने धक्का देकर खोला गेट

जयपुर में फंदा लगाकर स्टूडेंट ने किया सुसाइड:हॉस्टल के कमरे में लटका मिला, रुम पार्टनर ने धक्का देकर खोला गेट

जयपुर में फंदा लगाकर एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। हॉस्टल के कमरे में शुक्रवार सुबह लटका मिला। रुम पार्टनर के धक्का देकर गेट खोलने पर सुसाइड का पता चला। रामनगरिया थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जेएनयू हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इनकार किया है। SHO (रामनगरिया) अरुण कुमार ने बताया- झुंझनूं के रहने वाले अक्षय प्रजापत (21) पुत्र राधेश्याम ने सुसाइड किया है। वह जगतपुरा स्थित विवेकानन्द ग्लोबल यूनिवसिर्टी में बीएससी फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट था। वह कॉलेज हॉस्टल में अपने रुम पार्टनर के साथ रहता था। गुरुवार रात को उसका रुम पार्टनर दूसरे दोस्त के कमरे पर चला गया। देर रात अक्षय ने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे रुम पार्टनर ने लौटने पर काफी आवाज लगाकर गेट खटखटाया। अक्षय के रुम नहीं खोलने पर साथियों के साथ मिलकर धक्का देकर गेट खोला। कमरे में अक्षय फंदे से लटका मिला। सुसाइड की सूचना पर रामनगरिया थाना पुलिस हॉस्टल पहुंची। पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतारकर जेएनयू हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस सुसाइड के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान