दिगंत आनन्द आईपीएस, पुलिस उपायुक्त (दक्षिण), जयपुर ने बताया कि जिला जयपुर दक्षिण ईलाके में चोरी व मोबाईल स्नैचिंग की वारदातो की बढती वारदातों के संबंध में समस्त थानाधिकारीगणों को निर्देशित किया जाकर चोरी करने वाली गैंग पर निगरानी हेतू निर्देशित किया गया।” पुलिस सर्किल मानसरोवर जयपुर दक्षिण में पारस जैन पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण के निर्देशन मे संजय शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त, मानसरोवर के निर्देशन में पुलिस थाना मानसरोवर पर थानाधिकारी राजेंद्र गोदारा पु०नि० के नेत्तृव में चुनिन्दा पुलिसकर्मियों की टीम का गठन किया जाकर सादा वस्त्रों में चोरी के हॉट स्पॉट स्थानों पर निगरानी जारी की गई।
घटना का विवरण दिनांक 22.5.2024 को परिवादी राजेन्द्र वैष्णव पुत्र चिरंजी लाल
निवासी थानागाजी अलवर ने हाजिर थाना होकर रिपोर्ट पेश कि कि आतिश मार्केट मे काम करने आता हूँ मैने मेरी मोटर साईकिल टीवीएस स्पोर्टस को खडी की थी जिसे कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गये। आदि पर मु०न० 437/24 धारा 379 आईपीसी में कायम कर अनुसंधान शुरू किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही: गठित पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग चैक की तो सामने आया कि एक मोटरसाईकिल को दो लडके जिनके द्वारा एक अपाची मोटर साईकिल पर आये अपाची मोटर साईकिल को मौके पर खड़ी करके मौके से मोटर साईकिल को चुराकर ले गये। टीम द्वारा घटनास्थल से आरोपी के जाने वाले रूट के सीसीटीवी कैमरों की चैकिंग की गई तथा तकनीकी सहायता प्राप्त की गई तो उक्त बाईक
सवारों का सायकाल के समय गुर्जर की थडी के आसपास आना जाना रहना मालुम हुआ गठित पुलिस टीम द्वारा आसुचना, तकनीकी सहायता तथा संदेह के आधार पर एक मोटरसाईकिल पर सवार तीन लडको को दस्तयाब कर गहनता से पुछताछ की गई तो आरोपियो द्वारा प्रकरण की घटना को अन्जाम देना सामने आया जिस पर प्रकरण में गिरफतार किया गया उक्त मुल्जिमान द्वारा चोरी की मोटर साईकिल पर सवार होकर राहगिरो से मोबाईल लुट की वारदातो का भी खुलासा हुआ है गिरफतारशुदा मुल्जिमान से दो चोरी की मोटर साईकिल व लुट के आधा दर्जन मोबाईल बरामद किये गये है। मुल्जिमान से अनुसंधान जारी है।
तरीका वारदात आरोपीगण गिरफतारशुदा मुल्जिम स्मैक का नशा करने के आदी है जो नशे के पैसो के लिये मोटर साईकिल चोरी करते है तथा चोरी की मोटर साईकिल से रात्री के समय कम भीड भाड वाले क्षेत्रो से मोबाईल स्नैचिंग करते है। इस प्रकार चोरी व लूट से मिलने वाले पैसे से अपने नशे में में खर्च कर देते है। उक्त मुल्जिमानो द्वारा की गई वारदातो के सम्बन्ध मे पुलिस थाना महेश नगर मे मोटर साईकिल चोरी का प्रकरण पुलिस थाना शिप्रापथ मे मोबाईल स्नैचिंग व पुलिस थाना मानसरोवर मे मोबाईल स्नैचिंग का प्रकरण दर्ज है मुल्जिमान द्वारा की गई अन्य वारदातो की तस्दीक की जा रही है।





