Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर-उत्तर द्वारा चैन स्नैचिंग की तीन वारदातो का खुलासा।

जयपुर-उत्तर द्वारा चैन स्नैचिंग की तीन वारदातो का खुलासा।

जयपुर पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशी डोगरा डूडी (आईपीएस) ने बताया कि जयपुर आयुक्ततालय में लगातार दिन प्रतिदिन हो रही चैन स्नेचिंग की घटनाओ को श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय जयपुर ने गंभीरता से लिया जाकर पकडने हेतु निर्देशित किया जिसपर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रथम जयपुर उत्तर रानू शर्मा RPS के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त आमेर श्री शिवरतन गोदारा RPS व डीएसटी टीम प्रभारी श्री धर्मसिंह पुलिस निरीक्षक के सुपरविजन में डीएसटी जयपुर उत्तर को आपराधिक घटनाओ में संलिप्त अपराधियो की पहचान कर माल मुल्जिम की पतारसी कर लगातार दिन प्रतिदिन हो रही चैन स्नेचिंग की घटनाओ को प्रभावी रूप से रोकने व अपराधियो को चिन्हित कर गिरफतार करने के लिये निर्देशित किया गया था, जिस पर डीएसटी जयपुर उत्तर की अलग अलग टीमें बनाकर पिछले दिनों जिला जयपुर उत्तर में चैन स्नेचिंग की हुई वारदातो की घटना स्थलो का गहनता से निरीक्षण एवं घटना स्थलो के आसपास के लगभग 80 कैमरो के फूटेज लिये गये, कैमरो से इकट्ठे किये गये फूटेजो को मुखबीरो को दिखाया गया। डीएसटी जयपुर उत्तर की गठित टीमों से श्री नवीन कुमार कानि. 11296 एवं श्री नन्छुराम कॉनि0 9260 साईबर सैल ने बताया कि कैमरो से प्राप्त फूटेजो में मिले हुलिये के अनुसार हमारे मुखबीर खास ने उक्त शख्स सोनू खान निवासी मोहननगर बारह मोरी पुलिस थाना नाहरगढ रोड जयपुर उत्तर व राहुल साहु निवासी चाकसू का रहने वाला है जो पोण्ड्रीक उद्यान में सांयकाल बैठते है तथा राहुल यही मोटर साईकिल चलाता है जो फुटेज में दिखाई दे रही है। मैं राहुल साहु की मोटरसाईकिल को भी अच्छी तरह पहचानता हूँ। उक्त दोनों शख्सों व वारदातों में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल की पहचान होने पर टीम डीएसटी द्वारा शख्स 1 सोनू खान पुत्र श्री अब्दुल रज्जाक जाति दर मुसलमान उमग 18 साल निवासी म०न० 104 बारहमोरी फतेहराम का टीबा नाहरगढ़ किले के नीचे पुलिस थाना नाहरगढ रोड जयपुर 2 राहुल कुमार पुत्र श्री बाबूलाल जाति तेली उम्र 21 साल निवासी म०न० 131 बालाजी बिहार निवारू रोड पुलिस थाना करधनी जयपुर 3 राकेश शाहू पुत्र श्री जौहरी लाल साहू जाति तेली उम्र 40 साल निवासी 68 राजलक्ष्मी नगर निवारू रोड थाना करधनी जयपुर को कागदीवाडा पुल के पास से दस्तयाब किया जाकर पूछताछ की गई तो दौराने पूछताछ आरोपी राहुल साहु व सोनू खान ने पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर में दिनांक 28.04.2024 को जिसका प्रकरण संख्या 164/2024 धारा 382 आई.पी.सी. थाना ब्रह्मपुरी जयपुर उत्तर में दर्ज है, आमेर रोड से एयरफोर्स के पास वाले रोड जयपुर में पैदल जा रही महिला का पीछा कर झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चैन तोड ली। इससे पहले भी इलाका थाना बनीपार्क व थाना सदर जयपुर से 1-1 सोने की चैन तोडना स्वीकार किया। अग्रीम पुछताछ व गहन अनुसंधान पुलिस थाना ब्रह्मपुरी जयपुर, उत्तर में जारी है।

तरीका वारदात –

आरोपी सोनू खान स्मैक व शराब का नशा करता है तथा राहुल साहु शराब का नशा करता है। दोनों आरोपी जल्दी ही पैसा कमाने व नशा का शौक पूरा करने के लिये जयपुर शहर में अकेली महिलाओं को तलाश कर मोटर साईकिल से उनकी रैकी कर जिनके गले में सोने की चैन दिखाई देती थी उन महिलाओं से दूर चालू मोटरसाईकिल पर सोनू खान बैठकर इंतजार करता तथा राहुल साहु झपट्टा मार लूटकर भागकर

मोटरसाईकिल पर सवार होकर मोटरसाईकिल को जयपुर शहर में घटना स्थल से दूर चले जाते। आरोपी रैकी करते समय हमेशा अलग-अलग रास्तों से आते जाते है जिससे पहचान ना हो सके।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान