Home » राजस्थान » रेलकर्मी की हत्या के मामले में पत्नी-प्रेमी, साला रिमांड पर:सरकारी नौकरी और संपत्ति हथियाने के लिए रची थी साजिश; पूछताछ में जुटी पुलिस

रेलकर्मी की हत्या के मामले में पत्नी-प्रेमी, साला रिमांड पर:सरकारी नौकरी और संपत्ति हथियाने के लिए रची थी साजिश; पूछताछ में जुटी पुलिस

सरकारी नौकरी के लिए अपने पति की हत्या की हत्या करवाने वाली पत्नी मंजू, उसके प्रेमी और भाई से पुलिस पूछताछ में जुटी है। इधर, मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भिजवाया है। गौरतलब है कि रेलवे कॉलोनी इलाके में रेलवे कर्मचारी शंभू की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी पत्नी मंजू, भाई मनीष, मंजू के प्रेमी रामकेश उर्फ रेसू, सुपारी लेने वाले मोनू और फरदीन को गिरफ्तार किया था।

सरकारी नौकरी और संपत्ति पर कब्जे के लिए महिला ने इन सबके साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पांच लाख की सुपारी हत्या के लिए दी गई थी। आईपीएस पंकज यादव ने बताया कि मामले में आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पीसी रिमांड पर लिया गया है।

आरोपी मंजू, उसका प्रेमी रामकेश और भाई मनीष को रिमांड पर लिया गया है। वहीं दो आरोपी मोनू और फरदीन को बापर्दा गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपियों को जेल भिजवाया गया है। उनकी शिनाख्त परेड करवाई जाएगी। मामले में यह बात भी सामने आई है कि हत्या के बाद आरोपी भागने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। हत्या के बाद आरोपियों ने रेलवे ट्रैक पर फोटो खींचे थे। यह भी पुलिस के हाथ लगे हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11