Home » राजस्थान » पीएम कुसुम योजना के निरस्त आवेदन पत्र वाले आवेदकों को एक और मौका, 20 जून तक अपलोड कर सकेंगे पर आवेदन

पीएम कुसुम योजना के निरस्त आवेदन पत्र वाले आवेदकों को एक और मौका, 20 जून तक अपलोड कर सकेंगे पर आवेदन

जयपुर: प्रधानमंत्री कुसुम योजना के निरस्त आवेदन पत्र वाले किसानों को अधूरे दस्तावेज पूर्ण करने का एक और अवसर मिला है. राज किसान साथी पोर्टल पर किसान 20 जून तक अपने दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं.

राजस्थान में प्रधानमंत्री कुसुम योजना में करीब 17 हजार फार्म निरस्त हो गए थे. फार्म अधूरे होने के कारण बैक टू सिटीजन किए गए थे. इसकी जानकारी सम्बन्धित कृषको को मोबईल के जरिए मैसेज भेजकर दी गई है. आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने होंगे. आवेदन के साथ अपने खेत की नवीनतम जमाबंदी एवं नक्शा लगाना होगा.

नक्शा यह 6 माह पूर्व से अधिक का नहीं होना चाहिए. किसान को सिंचाई करने का स्व-घोषित शपथ पत्र देना होगा. जल स्रोत होने एवं डीजल चलित संयंत्र से सिंचाई का शपथ पत्र भी देना होगा.

अनुमोदित फर्मो की सूची में से किसान स्वेच्छा से किसी एक फर्म का चयन कर सकेंगे.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान