Home » राजस्थान » Dungarpur News: बाप ने बेटी को कमरे में बंद कर बनाया हवस का शिकार, मां, बहन और पड़ोसियों ने मिलकर छुड़ाया, आरोपी पिता गिरफ्तार

Dungarpur News: बाप ने बेटी को कमरे में बंद कर बनाया हवस का शिकार, मां, बहन और पड़ोसियों ने मिलकर छुड़ाया, आरोपी पिता गिरफ्तार

डूंगरपुर: डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाया. बेटी पिता की इस हरकत पर चिल्लाती रही. मां, बहन और पड़ोसी दौड़कर आए और बेटी को छुड़ाने की कोशिश की लेकिन बाप नहीं माना. जिस पर मां और बहन ने मिलकर कुकर्म करने वाले पिता को लट्ठ मारकर गिराया. इसके बाद परिवार के लोगो ने उसे कमरे में बंद कर दिया. और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया की 19 साल की एक लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई. इसमें बताया की वह दसवीं कक्षा में पढ़ाई करती है. कल बुधवार को वह, उसकी बहन और पिता घर पर अकेले थे. दोपहर के समय पिता ने उसे घर के एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद जबरदस्ती उसके कपड़े उतारने लगे. इसके बाद पिता ने ही बेटी को अपनी हवस का शिकार बना दिया. पिता की हैवानियत पर बेटी बचाने के लिए चिल्लाती रही.

वहीं दूसरी बहन अपनी मां, मौसी और पड़ोसियों को बुलाकर लाई. इसके बाद मां ने लट्ठ से सिर पर वार कर बेटी से हैवानियत कर रहे पिता को नीचे गिराया. इसके बाद परिवार के लोगों ने आरोपी पिता को घर के कमरे में ही बंद कर दिया. सूचना पर सरपंच भी पहुंच गए. वहीं आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान