Home » राजस्थान » दौसा में यात्रियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में करीब 18 यात्री हुए घायल

दौसा में यात्रियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में करीब 18 यात्री हुए घायल

दौसा : दौसा के सिकराय में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. नेशनल हाईवे-21 मेहंदीपुर बालाजी मोड़ के पास देर रात को यात्रियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में बस में सवार 18से 20 यात्री घायल हो गए.

बस में सवार यात्री चार धाम की यात्रा करके भीलवाड़ा लौट रहे थे. जानकारी के अनुसार बस के चालक को नींद की झपकी आने से हादसा होना बताया जा रहा है. बस पलटने की सूचना पर मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस व हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची.

पुलिस ने सभी घायलों को टोल एम्बुलेंस व 108 सहित पुलिस के वाहन से लाकर सिकराय उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को दौसा जिला अस्पताल रैफर कर दिया. एक साथ बड़ी संख्या में अस्पताल में घायलों के पहुंचने से अस्पताल में अफरातफरी मच गई.

वहीं कस्बे में रात्रि गश्त कर रही सिकराय चौकी पुलिसकर्मियों ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली. रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की यह घटना बताई जा रही है. घटना के दौरान मौके पर यात्रियों की चीख पुखार मच गई.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान