पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि पुलिस आयुक्त बीजू जार्ज जोसेफ एवं अति० पुलिस आयुक्त (प्रथम) कैलाश चन्द्र बिश्नोई के जयपुर
शहर में वाहन चोरियों की बढ़ती वारदातों पर रोकथाम हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश प्राप्त हुये थे। प्राप्त निर्देशों के मध्येनजर एवं थाना विधाधर नगर क्षेत्र से दिनांक 11.05.2024 को चोरी हुई मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार की बरामदगी व उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले मुलजिमान की गिरफ्तारी हेतु अति० पुलिस उपायुक्त उत्तर (द्वितीय) बजरंग सिहं शेखावत
एवं सहायक पुलिस आयुक्त शास्त्रीनगर भोपाल सिंह भाटी के सुपरविजन एवं राकेश ख्यालिया पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना विधाधर नगर जयपुर (उत्तर) के नेतृत्व में
विशेष टीमें गठित की गई।
थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा मारूति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार व वारदात को अंजाम देने वाले मुलजिमान की तलाश हेतु घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फूटेज प्राप्त कर विश्लेषण किया गया तो मुल्जिमान द्वारा वेगन आर कार से आना सामने आया। जिस पर तकनीकी आधार पर उक्त वाहन व मुलजिमान की तलाश की गई तो उक्त वाहन चोरी की वारदात में शामिल शख्सों को चिन्हित कर मुलजिमान 1. अक्षय कुमार पुत्र श्री सुखदेव सिंह उम्र 27 साल जाति राजपुत निवासी म.न. 69-70 कालू नगर पत्रकार कालोनी मानसरोवर थाना मानसरोवर जयपुर 2. सुनिल कुमार पुत्र स्व. श्री महावीर सिंह जाति राजपुत उम्र 28 साल निवासी गांव बुंगी तहसील राजगढ थाना सिद्वमुख जिला चुरु को चोरी की मारूति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार सहित दबोचने में सफलता प्राप्त की है। मुल्जिमान की निशादेही से वारदात में प्रयुक्त वाहन वेगन आर कार बरामद की गई हैं। मुलजिमान से विस्तृत अनुसंधान व पूछताछ जारी है।






