Home » राजस्थान » राजस्थान से 2 कैबिनेट मंत्री बने: भूपेंद्र यादव और गजेंद्र सिंह ने शपथ ली; अर्जुनराम मेघवाल को मिला स्वतंत्र प्रभार, भागीरथ चौधरी ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ

राजस्थान से 2 कैबिनेट मंत्री बने: भूपेंद्र यादव और गजेंद्र सिंह ने शपथ ली; अर्जुनराम मेघवाल को मिला स्वतंत्र प्रभार, भागीरथ चौधरी ने ली राज्यमंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में राजस्थान का कद बढ़ गया है. 4 सांसदों में से 2 भूपेंद्र यादव और गजेंद्र सिंह शेखावत ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है. अर्जुनराम मेघवाल ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ ली. वहीं भागीरथ चौधरी ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई. आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई. प्रधानमंत्री मोदी के साथ 30 कैबिनेट मंत्री शपथ ले चुके है.

5 सांसदों ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली:

-राव इंद्रजीत सिंह

-डॉ.जितेंद्र सिंह

-अर्जुन मेघवाल

-प्रतापराव जाधव

-जयंत चौधरी ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली.

ये है मोदी की कैबिनेट:
– राजनाथ सिंह ने मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली.
– अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.
– नितिन गडकरी ने लगातार तीसरी बार कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली.
– बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.
– मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.
– निर्मला सीतारामन ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.
– एस जयशंकर ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.
– हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.
– कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.
– पीयूष गोयल ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.
– धर्मेंद्र प्रधान ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.
– जीतनराम मांझी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.
– जेडीयू नेता राजीव रंजन सिंह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.
– सर्वानंद सोनोवाल ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.
– वीरेंद्र खटीक ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.
– के राममोहन नायडू ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.
– प्रहलाद जोशी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.
– जुएल औरांव ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.
– गिरिराज सिंह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.
– अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.
– ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.
– भूपेंद्र यादव ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.
– गजेंद्र सिंह शेखावत ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.
– अन्नपूर्णा देवी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.
– किरेन रिजिजू ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.
– हरदीप सिंह पुरी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.
– मनसुख मांडविया ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.
– जी. किशन रेड्डी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.
– चिराग पासवान ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.
– सी. आर. पाटिल ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.

पीएम मोदी तीसरी बार बने देश के प्रधानमंत्री, सुनील शेट्टी से लेकर चिरंजीवी समेत तमाम सेलिब्रिटी ने दी बधाई
PM Modi Oath ceremonyModi government swearingNarendra Modi oath as Prime MinisterModi governmentswearing in ceremonyLokSabha election

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान