Home » राजस्थान » अवैध हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार, तीन अवैध बंदूके जप्त

अवैध हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार, तीन अवैध बंदूके जप्त

जयपुर/दौसा, 10 जून। दौसा जिले की डीएसटी एवं सदर थाना पुलिस की टीम ने अवैध हथियारों के साथ आरोपी किशन उर्फ काना मीना पुत्र श्रवण निवासी घूमना थाना मानपुर हाल नया कुँआ की ढाणी सूरजपुरा थाना सदर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के मकान से पुलिस ने एक 315 बोर, एक 12 बोर व एक टोपीदार बंदूक जब्त की है।

एसपी रंजीता शर्मा ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि पारिवारिक झगड़े में आपसी रंजिश के चलते किशन उर्फ काना मीना ने अपने मकान में हथियार लाकर छुपा रखे हैं। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश अग्रवाल व सीओ रवि प्रकाश शर्मा के सुपरविजन एवं एसएचओ सदर सोहनलाल व डीएसटी प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा आरोपी के नया कुँआ की ढाणी सूरजपुरा स्थित मकान पर दबिश दी गई। मकान की तलाशी में तीन अवैध बंदूके मिली। पुलिस ने अवैध हथियार जब्त कर आरोपी को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है, जिससे हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में डीएसटी के कांस्टेबल पन्नालाल एवं बालकेश की विशेष भूमिका रही।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान