Home » राजस्थान » दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर वोल्वो बस में लगी आग, RSRTC की बताई जा रही वोल्वो बस

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर वोल्वो बस में लगी आग, RSRTC की बताई जा रही वोल्वो बस

दौसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर वोल्वो बस में आग लग गई. जोकी RSRTC की वोल्वो बस बताई जा रही है. पहले धनावड़ रैस्ट एरिया पर ब्रेक डाउन हो गई थी. मैकेनिक और चालक क्रेन से बस को लेकर आ रहे थे.

टोलबूथ के पास बस में आग लग गई. चालक और मैकेनिक ने कूद कर अपनी जान बचाई. टोलबूथ पर अग्निशमन यंत्र खाली पड़े थे. दमकल पहुंचने तक बस पूरी तरह खाक हो गई .

सदर थाना पुलिस व दमकलकर्मी आग बुझाने में जूझते रहे. लेकिन टोल कम्पनी के पास कोई संसाधन नहीं थे. कम्पनी के कर्मचारी तमाशबीन बनकर तमाशा देखते रहे. गनीमत रही बस में कोई सवारियां नहीं थी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान