Poola Jada
Home » राजस्थान » भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की अनोखी पहल।।भाजपा प्रदेश कार्यालय में आमजन के लिए आज से होगी जनसुनवाई शुरूःजितेंद्र गोठवाल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की अनोखी पहल।।भाजपा प्रदेश कार्यालय में आमजन के लिए आज से होगी जनसुनवाई शुरूःजितेंद्र गोठवाल

जयपुर(सुनील शर्मा) भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देश पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आज से आमजन की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण हेतु जनसुनवाई शुरू की जाएगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह जनसुनवाई प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक भाजपा प्रदेश मुख्यालय में की जाएगी।

इस दौरान प्रतिदिन भाजपा प्रदेश पदाधिकारी भाजपा प्रदेश कार्यालय पर मौजूद रहकर आमजन से प्राप्त शिकायतों का संबधित विभाग और सरकार के स्तर पर समाधान करेंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि भाजपा की भजनलाल शर्मा सरकार जनता की सरकार है।प्रदेश की जनता में यह संदेश है कि आमजन की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद बेहद गंभीर हैं,इसलिए प्रदेश में लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही उन्होने तुरंत सभी विभागों की बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर देश की जनता ने भरोसा किया और तीसरी बार उन्हे देश का प्रधानमंत्री बनने का अवसर दिया।शपथग्रहण के साथ ही केंद्र की सरकार बिना देर किये एक गति और अत्योंदय का भाव लेकर जनता की सेवा में जुट चुकी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान