Home » अंतर्राष्ट्रीय » चित्तौड़गढ़ में होगा विशाल नव मतदाता अभिनंदन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी नव मतदाताओं को पहला मतदान राष्ट्र, भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के नाम डालने के लिये करेंगे आह्वान

चित्तौड़गढ़ में होगा विशाल नव मतदाता अभिनंदन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी नव मतदाताओं को पहला मतदान राष्ट्र, भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के नाम डालने के लिये करेंगे आह्वान

विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के दिशा निर्देश अनुसार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व चितौडगढ सांसद सी पी जोशी के संसदीय क्षेत्र के युवा नव मतदाताओं का विशाल अभिनंदन कार्यक्रम 29 अगस्त 2023 मंगलवार को सायं 6 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा।

 इस कार्यक्रम के लिये संसदीय क्षेत्र के करीब डेढ लाख युवा मतदाताओं को घर घर जाकर आमंत्रण संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा दिये गये व उनकी व्यक्तिगत मनुहार भी की गयी ।

 कार्यक्रम में चन्द्रयान 3 की लेंडिंग का प्रदर्शन भी दिखाया जायेगा।

इस दौरान रक्षाबंधन उत्सव मनाया जाएगा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी उपस्थित बहिनों से राखी बंधवाएंगे।

इस कार्यक्रम में आस पास के जिलों के युवाओं भी पहुंचेंगे। चितौडगढ संसदीय क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस विशाल कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिये उत्साह परिपूर्ण होकर जोर शोर से जुटे हुए हैं ।

कार्यक्रम में हजारों यु वाओं को एक साथ पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कराई जायेगी।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी नव मतदाताओं को सम्बोधित कर पहला मतदान राष्ट्र के नाम, भाजपा के नाम, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर डालने के लिये युवाओं से आह्वान करेंगे।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक