Home » राजस्थान » DCP वेस्ट अमित कुमार के निर्देशन में बड़ी सफलता, इनामी बदमाश उजागर सिंह और पृथ्वीपाल को किया गिरफ्तार

DCP वेस्ट अमित कुमार के निर्देशन में बड़ी सफलता, इनामी बदमाश उजागर सिंह और पृथ्वीपाल को किया गिरफ्तार

जयपुरः जयपुर वेस्ट जिले की स्पेशल टीम ने चित्रकूट थाना इलाके में दबिश दी. जहां DCP वेस्ट अमित कुमार के निर्देशन में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इनामी बदमाश उजागर सिंह और पृथ्वीपाल को गिरफ्तार किया है. बदमाशों से तीन पिस्टल, दो देशी कट्टे और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए है.

दबिश के दौरान बदमाश पृथ्वीपाल ने फरार होने का प्रयास किया. और ऊची दीवार पर चढ़ कर छलांग लगाई. लेकिन पत्थरों पर गिरने से पृथ्वीपाल के एक पैर में फ्रेक्चर हो गया. ऐसे में अस्पताल ले जाया गया. जहां से इलाज के बाद अब दोनों बदमाशों को थाने लाया गया है. फिलहाल पुलिस अधिकारी बदमाशों से पूछताछ कर रहे है. बता दें कि पृथ्वीपाल दौसा जिले में हत्या के आरोप में वांछित है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान