Poola Jada
Home » राजस्थान » मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशीलता लाई रंग।।बरसों का इंतजार हुआ खत्म,6 और पाक विस्थापितों को मिली भारतीय नागरिकता

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशीलता लाई रंग।।बरसों का इंतजार हुआ खत्म,6 और पाक विस्थापितों को मिली भारतीय नागरिकता

जयपुर(सुनील शर्मा) पाक विस्थापितों के हक-हकूक एवं मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा काफी संवेदनशील है।मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनुपालना में जयपुर जिला प्रशासन पाक विस्थापितों को नियम एवं पात्रता अनुसार भारतीय नागरिकता प्रदान कर रहा है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की इसी संवेदनशीलता के चलते बरसों से भारतीय नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे 6 पाक विस्थापितों के लिए गुरुवार का दिन खुशियां लेकर आया।

कलक्ट्रेट में जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित के निर्देश पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) शैफाली कुशवाहा ने कविता बाई,निर्मलदास, शभागु मल,पूरी बाई,मुकेश लाल एवं शंकरलाल सहित 6 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे।जयपुर जिला प्रशासन द्वारा अब तक कुल 325 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की जा चुकी है।

अरसे बाद नागरिकता प्रमाण पत्र मिलने पर शंकर लाल की आंखें छलक आईं।शंकर लाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि आज कई सालों का लंबा इंतजार खत्म हुआ है और आज हम फक्र के साथ कह सकते हैं कि हम भारतीय हैं।उन्होंने कहा कि नागरिकता का प्रमाण नहीं होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पा रहा था लेकिन अब भारतीय नागरिकता मिलने के बाद ना केवल उन्हें पहचान मिली है बल्कि अब सरकारी योजनाओं की मदद से वे अपने परिवार का भरण पोषण बेहतर तरीके से कर पाएंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान