Home » राजस्थान » नाबालिग से गैंगरेप का आरोपी जयपुर से गिरफ्तार, 5000 रुपये का है इनामी*

नाबालिग से गैंगरेप का आरोपी जयपुर से गिरफ्तार, 5000 रुपये का है इनामी*

जयपुर/दौसा,। दौसा में नाबालिग बालिका को रात के समय घर से उठाकर खेतों में ले जा कर जबरन गैंगरेप करने के मामले में राहुवास थाना पुलिस व डीएसटी ने थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी रवि कुमार उर्फ धौल्या मीणा पुत्र कैलाश चंद्र (20) को जयपुर से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹5000 का इनाम घोषित है।

एसपी रंजीता शर्मा ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार 21 मई की रात करीब 12 बजे थाना राहुवास क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। अचानक उसी के गांव का रवि उर्फ धोल्या मीना व पिंटू उर्फ दीपक मीना पुत्र बदरी लाल वहां आए और उसे जबरदस्ती उठाकर मकान के पीछे खेतों के डोलो में ले गये। जहां नाबालिग के साथ मारपीट कर जबरदस्ती दोनों ने बलात्कार किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

धमकी की वजह से नाबालिग ने अपने घर पर किसी को कुछ नहीं बताया। 27 मई की रात दोनों फिर से आ गए और घर के बाहर सो रही नाबालिग को उठाकर खेतों में ले जाकर बुरी तरह मारा और फिर से गैंगरेप किया। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी रवि व पिंटू भाग गये। अर्द्ध बेहोशी की हालत में बच्ची को घर लेकर पहुंचे।

उसके बाद आरोपियों ने लड़की के परिवार वालों को ऐलानियां धमकी दी कि हमारे खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया तो पूरे परिवार सहित जान से मार देंगे। रवि ने कहा मेरे खिलाफ पहले भी बलात्कार का मुकदमा चल रहा है और मैं जेल काटकर आया हूं। परिजनों द्वारा दी गई इस रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

आईजी रेंज अनिल कुमार टांक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी रंजीता शर्मा द्वारा अति पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल व सीओ चारुल गुप्ता के सुपरविजन एवं एसएचओ रघुवीर सिंह राठौड के नेतृत्व में थाना राहुवास व डीएसटी से करीब आधा दर्जन टीम गठित की गई।

गठित टीमों द्वारा तकनीकी एवं मुखबिर से मिली सूचना पर दौसा, जयपुर, सवाई माधोपुर व अलवर में वांछित अपराधियों की रिश्तेदारियों व दोस्तों के घर दबिश दी गई। गुरुवार को टीम ने गैंगरेप के एक आरोपी रवि कुमार उर्फ धोल्या मीना को जयपुर से दस्तयाब कर लिया। जिसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे आरोपी की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जयपुर परकोटा क्षेत्र की विरासत संरक्षण व शहरी नियोजन के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

व्यापारिक संगठनों से हुआ संवाद हिंद न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11