Home » राजस्थान » PCC चीफ Dotasara का राज्य सरकार पर हमला, कहा- जनहित योजनाओं की समीक्षा के नाम पर सरकार कोई निर्णय नहीं कर पा रही

PCC चीफ Dotasara का राज्य सरकार पर हमला, कहा- जनहित योजनाओं की समीक्षा के नाम पर सरकार कोई निर्णय नहीं कर पा रही

नई दिल्ली: राजस्थान में जनहित योजनाओं को लेकर PCC चीफ गोविंद डोटासरा ने राजस्थान सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि भाजपा को सत्ता में आए 6 महीने हो चुके हैं लेकिन जनहित योजनाओं की समीक्षा के नाम पर सरकार कोई निर्णय नहीं कर पा रही.

लाखों घरेलू व कृषि उपभोक्ता बिजली बिल अनुदान योजना का लाभ लेने से वंचित हैं. रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाने वाले उपभोक्ता अब रजिस्ट्रेशन कराने के लिए विभाग के चक्कर काट रहे हैं लेकिन सरकार ने बिजली बिल अनुदान योजना को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं की.

सरकार से अपेक्षित है कि उपभोक्ताओं हेतु रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पुनः प्रारंभ करे ताकि योजना के लाभ से वंचित परिवारों को भी राहत मिल सके.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील