Home » जयपुर » जयपुर में ‘आरंभ 2026’ फेस्ट में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने छात्रों की प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

जयपुर में ‘आरंभ 2026’ फेस्ट में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने छात्रों की प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा नई पीढ़ी नवाचार और जिम्मेदारी के साथ बढ़ रही आगे

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर में आयोजित ‘आरंभ 2026 – आर्किटेक्चरल एजुकेशन फेस्ट’ में भाग लेकर युवा छात्रों का उत्साहवर्धन किया। काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर की इस पहल ने देशभर से वास्तुकला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को एक मंच पर एकत्रित किया।कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने छात्रों से संवाद किया और डिज़ाइन,शहरी विकास तथा स्थिरता (सस्टेनेबिलिटी) पर उनके नवीन विचारों को सुना।उन्होंने छात्रों की स्पष्ट सोच और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि नई पीढ़ी नवाचार और जिम्मेदारी के साथ भविष्य के शहरों की नई परिकल्पना कर रही है।इस अवसर पर दिया कुमारी ने छात्रों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उन्होंने विभिन्न प्रोजेक्ट्स की जानकारी ली और छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनके विचारों और कार्यों की सराहना की।‘आरंभ 2026’ फेस्ट ने न केवल छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया,बल्कि वास्तुकला के क्षेत्र में नए आयामों और संभावनाओं पर सार्थक संवाद का मंच भी प्रदान किया।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सहकारी समितियों को व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता:प्रशासक,राजफेड

राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव न्यूज इन राजस्थान सुनील