Poola Jada
Home » राजस्थान » अवैध जुआ/सटटा के विरूद्ध डीएसटी दक्षिण की बड़ी कार्यवाही, कुल 04 आरोपी गिरफ्तार।

अवैध जुआ/सटटा के विरूद्ध डीएसटी दक्षिण की बड़ी कार्यवाही, कुल 04 आरोपी गिरफ्तार।

दिगंत आनन्द आई.पी.एस. पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ने बताया कि जयपुर आयुक्तालय क्षेत्र में जुआ/सट्टा / क्रिकेट मैचों पर लगने वाला सट्टा संबंधी आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक एवं कार्यवाही के निर्देश समस्त थानाधिकारियों तथा जिला स्पेशल टीम को प्रदान किये गये है।

उक्त निर्देशो की पालना सुनिश्चित करने के लिए पारस जैन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण के मार्ग दर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्तगणों के पर्यवेक्षण में जिला स्पेशल टीम एवं थानों को अधिकाधिक एवं सख्त कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।

इस पर नन्दलाल पुलिस निरीक्षक प्रभारी जिला स्पेशल टीम के नेतृत्व में दिनांक 23.06.2024 को जिला स्पेशल टीम दक्षिण द्वारा पुलिस थाना मुहाना की टीम के 1/2 ग

पती पर दाव जुआ खलने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कि गई। कार्यवाही विवरणः- गठित टीम द्वारा पुलिस थाना मुहाना की टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए ताश पती पर हार-जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते कुल 04 व्यक्तियों 1. नेताराम पुत्र श्री जगदीश नारायण 2. रोहित राठौड पुत्र घनश्याम सिंह 3. कमलेश पुत्र महादेश शर्मा 4. नवरत्न पुत्र सुरेश चन्द शर्मा को गिरफ्तार कर 02 लाख 76 हजार रूपये जुआ राशि एवं 52 पत्ते ताश बरामद कर जब्त किये। उक्त कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना मुहाना में प्रकरण संख्य 672/2024 धारा 13 आरपीजीओ में दर्ज किया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की