Home » राजस्थान » चित्तौड़गढ़ में थाना सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।।दुपहिया वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य को किया गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ में थाना सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।।दुपहिया वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य को किया गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़/जयपुर(सुनील शर्मा) चित्तौड़गढ़ जिले की सदर थाना पुलिस की टीम ने दुपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चुराई गई 14 मोटरसाइकिल बरामद की है।

एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में वाहन चोरियों की रोकथाम एवं अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एएसपी परबत सिंह एवं सीओ तेज प्रकाश पाठक के निर्देशन एवं एसएचओ गजेंद्र सिंह की टीम गठित की गई थी।गठिया टीम द्वारा सादा कपड़ों में चोरी होने वाले स्थानों पर नजर रख कुछ संदिग्धों को चिन्हित किया गया।

कई संदिग्धों से पूछताछ के बाद आरोपी कमलेश वैष्णव पुत्र भैरू दास निवासी ब्यावर थाना भदेसर एवं रतनलाल वैष्णव पुत्र जगदीश दास, रूप लाल जाट उर्फ सोनू पुत्र शंकर लाल जाट निवासी आज खेड़ी थाना भदेसर को गिरफ्तार कर इनके पास से चोरी की 14 मोटरसाइकिले बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि ये सब अपने शौक पूरा करने के लिए दोपहिया वाहन चुराते हैं,फिर गाड़ी को किसी भी दाम पर बेचकर अपने शौक मौज पूरे किया करते हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

कृषि भूमि पर बिना जेडीए (JDA) अनुमति अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ का विस्तार, प्रशासन बेखबर

सांभरिया रोड पर जीता वाला पुलिया के पास अवैध कॉलोनी ‘कौशल्या’ पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, प्रशासन मौन न्यूज इन राजस्थान